• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आबकारी विभाग रिफंड घोटाला: ₹85 लाख के अवैध रिफंड मामले में पूर्व स्टैनो के खिलाफ चालान पेश

xcise Department refund scam: Challan filed against former steno in ₹85 lakh illegal refund case - Hisar News in Hindi

हिसार। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार ने आबकारी एवं कराधान विभाग, सिरसा में हुए ₹85 लाख से अधिक के अवैध रिफंड मामले में कल दिनांक 17.11.2025 को आरोपी सन्त स्वरूप, तत्कालीन स्टैनो (आबकारी एवं कराधान विभाग, सिरसा) के विरुद्ध न्यायालय, सिरसा में चालान पेश कर दिया है। सन्त स्वरूप पर धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षडयंत्र से जुड़ी भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं (193, 196, 199, 200, 406, 409, 418, 420, 467, 468, 471, 474, 477ए, 120-बी) के साथ-साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1)(सी.डी.) के तहत आरोप लगाए गए हैं। जांच के अनुसार, आरोपी सन्त स्वरूप ने अमित बंसल और उसके पिता पदम बंसल (निवासी सिरसा) तथा अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर इस घोटाले को अंजाम दिया। सन्त स्वरूप ने आबकारी एवं कराधान विभाग, हरियाणा के अधिकारियों की मिलीभगत से बंसल पिता-पुत्र की फर्जी फर्मों का पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करवाया। इन फर्जी फर्मों के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2011-12 और 2012-13 के दौरान विभाग को चूना लगाया गया। फर्म विशाल कॉरपोरेशन: को कुल ₹55,47,205 का अवैध रिफंड दिलवाया गया। फर्म अग्रवाल एंड सन्स: को कुल ₹29,66,509 का अवैध रिफंड दिलवाया गया। इस प्रकार, दो वर्षों में कुल ₹85,13,714 का सरकारी धन अवैध तरीके से रिफंड किया गया। सतर्कता ब्यूरो की जांच में यह खुलासा हुआ कि इस अवैध रिफंड को दिलवाने की एवज में, अमित बंसल और पदम बंसल ने आरोपी सन्त स्वरूप और आबकारी एवं कराधान विभाग, सिरसा के संबंधित अधिकारियों को 20 से 25 प्रतिशत का हिस्सा दिया। आरोपी सन्त स्वरूप ने प्राप्त राशि में से अपना 5 प्रतिशत हिस्सा रखा और शेष बकाया हिस्सा आबकारी एवं कराधान विभाग, सिरसा हरियाणा के अधिकारियों को वितरित किया। इस संबंध में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार द्वारा जांच उपरांत आरोपी सन्त स्वरूप व अन्य के विरुद्ध अभियोग संख्या 12 दिनांक 29.6.2022 को ब्यूरो के हिसार थाना में दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-xcise Department refund scam: Challan filed against former steno in ₹85 lakh illegal refund case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sirsa refund scam, excise and taxation fraud, sant swaroop, ₹85 lakh corruption, vigilance bureau hisar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hisar news, hisar news in hindi, real time hisar city news, real time news, hisar news khas khabar, hisar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved