• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा में मौसम का यू-टर्न : 10 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

Weather U-Turn in Haryana: Yellow Alert for Dust Storms and Rain in 10 Districts; Relief from Scorching Heat Expected - Hisar News in Hindi

हिसार। हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। प्रदेश में मौसम ने करवट ली है और शुक्रवार को पश्चिमी व दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा के 10 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, सोनीपत, झज्जर और महेंद्रगढ़ के लिए चेतावनी जारी की है। उम्मीद जताई जा रही है कि बादलों की आवाजाही और संभावित बारिश से पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। बीते गुरुवार को प्रदेश में सूरज के तीखे तेवरों ने लोगों को बेहाल कर दिया। राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6°C ऊपर दर्ज किया गया। प्रदेश के 10 प्रमुख शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया: नारनौल : 42.0°C (सबसे गर्म शहर), रोहतक: 41.9°C, फरीदाबाद: 41.6°C, हिसार: 41.2°C, गुरुग्राम: 40.0°C
सिर्फ दिन ही नहीं, बल्कि प्रदेश में रात के तापमान में भी 0.7°C की औसत बढ़ोतरी देखी गई है। नारनौल और चरखी दादरी में न्यूनतम तापमान 24°C तक पहुंच गया है। हालांकि, चंडीगढ़ जैसे कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण रात में हल्की ठंडक बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में होने वाली हलचल से तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Weather U-Turn in Haryana: Yellow Alert for Dust Storms and Rain in 10 Districts; Relief from Scorching Heat Expected
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana weather update, yellow alert, dust storm, rain forecast, narnaul heatwave, temperature rise, imd haryana, summer relief, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hisar news, hisar news in hindi, real time hisar city news, real time news, hisar news khas khabar, hisar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved