• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

युवाओं ने ठान लिया, हरियाणा को नशा मुक्त प्रदेश बनाना है: नायब सैनी

The youth have resolved to make Haryana a drug-free state: Nayab Saini - Hisar News in Hindi

हिसार । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शनिवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत साइक्लोथॉन 2.0 को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवाओं ने ठान लिया है कि प्रदेश को नशा मुक्त बनाना है। सीएम सैनी ने कहा, "पीएम मोदी ने नशे के खिलाफ कहा है कि नशा परिवार और समाज के लिए खतरा बनकर सामने आता है, इसलिए इस खतरे को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए जरूरी है कि हम सभी एकजुट होकर इस दिशा में आगे बढ़ें।" उन्होंने आगे कहा कि आज नशा एक फैशन बन गया है। हमारे युवा अपने दोस्तों के बहकावे में नशा करने लगते हैं। नशीली पदार्थ का सेवन सिर्फ स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के लिए भी घातक साबित होता है। हमारी कई पीढ़ियां नशे के कारण बर्बाद हो रही हैं। नशे के कारण अपराध करने से भी लोग गुरेज नहीं करते हैं, इसलिए नशे के खिलाफ हम सभी को एकजुट होना होगा।
सीएम सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "नशे का नाश करने के उद्देश्य से आज दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर माता रानी का आशीर्वाद लेकर हिसार से 'साइक्लोथॉन 2.0' शुरू की है। सभी प्रदेश के परिवारजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं। नशे के विरुद्ध इस लड़ाई में साथ आने, साथ चलने और साथ मिलकर लड़ने के लिए आप सबका धन्यवाद। नशे के खिलाफ शुरू हुई साइकिल यात्रा के मंगलमय और सफल होने की कामना करता हूं।"
लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ बिल पारित होने के बाद विपक्ष के विरोध पर सीएम सैनी ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस ने तुष्टीकरण की राजनीति की और 2013 में वक्फ अधिनियम लेकर आई। इससे वक्फ बोर्ड, (मुस्लिम) समुदाय और देश को भी नुकसान हुआ। कांग्रेस ने जो भी गलत किया, उसे पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार सही कर रही है।
पीएम मोदी द्वारा हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन किए जाने पर उन्होंने कहा, "पीएम मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की जिम्मेदारी ली है। हरियाणा, खासकर हिसार के लिए यह गर्व की बात है कि हरियाणा को अपना पहला एयरपोर्ट मिलने जा रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The youth have resolved to make Haryana a drug-free state: Nayab Saini
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nayab saini, drug, haryana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hisar news, hisar news in hindi, real time hisar city news, real time news, hisar news khas khabar, hisar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved