• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सेवा, जनभागीदारी और समाज कल्याण का मजबूत माध्यम है सेवा संकल्प अभियान : रणबीर गंगवा

Seva Sankalp Abhiyan is a powerful medium for service, public participation, and social welfare: Ranbir Gangwa - Hisar News in Hindi

हिसार। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने शुक्रवार को हिसार के सातरोड में नगर निगम द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने उपस्थित नागरिकों से आत्मीय संवाद किया और परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह सेवा, जनभागीदारी और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के संकल्प को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और सभी से जनसेवा के इस संकल्प को मिलकर आगे बढ़ाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने आमजन की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का समयबद्ध व त्वरित निवारण सुनिश्चित करने के सख्त दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित नगर निगम मेयर प्रवीण पोपली ने सेवा संकल्प अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए आमजन से इसमें बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त डॉ वेद प्रकाश, एक्सईएन जयबीर डूडी, एक्सईएन अमित कौशिक, एमई अमित बेरवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Seva Sankalp Abhiyan is a powerful medium for service, public participation, and social welfare: Ranbir Gangwa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: seva sankalp abhiyan, ranbir gangwa, hisar, haryana government, public participation, social welfare, public health engineering, public works department, environmental protection, plantation drive, civic issues, haryana news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hisar news, hisar news in hindi, real time hisar city news, real time news, hisar news khas khabar, hisar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved