• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोगों को घर बैठे योजनाओं और सेवाओं का मिल रहा है लाभ : उप मुख्यमंत्री

People are getting benefits of schemes and services sitting at home: Deputy Chief Minister - Hisar News in Hindi

हिसार। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहाकि वर्तमान राज्य सरकार ने लोगों को दफ्तरों के चक्कर कटवाने वाली परंपरा को खत्म कर घर बैठे सरकारी योजनाओं तथा सेवाओं का लाभ दिलवाने की नई परंपरा शुरू करने का काम किया है। दुष्यंत चौटाला ने यह बात हिसार जिले के गांव प्रेम नगर तथा बधावड़ में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद कही। इस दौरान उन्होंने समस्याओं का समाधान भी किया और अनेक विकास कार्य करवाने की घोषणा की। उन्होंने बधावड़ गांव में व्यायामशाला बनवाने, जलघर को अपग्रेड करवाने और 75 लाख रुपए की लागत से कम्युनिटी सेंटर भवन बनवाने की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस गांव के राजकीय विद्यालय का नाम शहीद ओमप्रकाश के नाम से रखा जाएगा। उन्होंने ढाणी प्रेम नगर गांव में पर्याप्त जलापूर्ति के लिए अतिरिक्त वॉटर टैंक बनवाने की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री ने भेरी अकबरपुर गांव में डिजिटल लाइब्रेरी बनवाने तथा गांव की फिरनी पक्की करवाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहाकि शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी दिशा में इस गांव में एक डिजिटल लाइब्रेरी भी स्थापित करवाई जाएगी। उन्होंने गांव के पशु अस्पताल में पशु चिकित्सकों की नियुक्ति को लेकर रखी गई मांग को पूरा करते हुए कहाकि वीएलडीए डॉक्टरों की भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया गया है, जल्द ही प्रदेश के अस्पतालों में नवनियुक्त डॉक्टरों की नियुक्ति कर दी जाएगी।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग तथा क्षेत्र के विकास के लिए शानदार काम किए जा रहे हैं। महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की है। यही नहीं पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की है। किसानों की दशा सुधारने के लिए भी अनेक सराहनीय कार्य किए हैं।
उन्होंने कहा कि 14 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है वहीं 18 फल एवं सब्जियां को भी भावांतर भरपाई योजना में शामिल किया गया है। पहले किसानों को अनाज मंडियों में फसल बेचने के लिए कई-कई दिनों तक मंडियों में ही रहना पड़ता था। लेकिन, आज न केवल तुरंत फसलों की खरीद हो रही है बल्कि फसल बिक्री के पैसे भी सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर श्रम राज्य मंत्री अनूप धानक, विधायक जोगीराम सिहाग भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-People are getting benefits of schemes and services sitting at home: Deputy Chief Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hisar, deputy chief minister, dushyant chautala, state government, \r\ntradition, government schemes, services, home delivery, remote access, administrative reforms, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hisar news, hisar news in hindi, real time hisar city news, real time news, hisar news khas khabar, hisar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved