• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

परशुराम जयंती के लिए नवीन जयहिन्द ने हांसी को दिया न्यौता

Naveen Jaihind invites Hansi for Parshuram Jayanti - Hisar News in Hindi

हांसी। नवीन जयहिन्द ने हांसीवासियों को रविवार 23 अप्रैल को रोहतक के पहरावर गांव में होने जा रहे भगवान परशुराम जन्मोत्सव का पीले चावलों के साथ न्यौता दिया। जयहिन्द ने बताया कि 104 वर्षीय दादा दुलीचंद कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहेंगे। क्योंकि दादा दुलीचंद की वजह से ही दो लाख विकलंगों, बुजुर्गो और विधवा महिलाओं की पेंशन बनी थी। हम सभी 36 बिरादरी को न्यौता देंगे। बीती 1 अप्रैल को कुरुक्षेत्र की सभी 36 बिरादरी की धर्मशालाओ में पीले चावलों संग गड़रिया समाज धर्मशाला, जोगी समाज धर्मशाला, पंजाबी धर्मशाला, कश्यप राजपूत धर्मशाला, जाट धर्मशाला आदि में पीले चावल देकर 23 अप्रैल परशुराम जयंती का न्यौता दिया था। मीटिंग के दौरान हरपाल क्रांति, नितिन, संदीप, राजू, अनिल, मोनू, अमित, जयराम, परमदीप, विजय, सोनू, अजय आदि मौजूद रहे। जयहिन्द ने कहा कि हमने दो महीने पहले ही कहा था कि हम 23 अप्रैल को राज्य स्तरीय परशुराम जन्मोत्सव मनाएंगे। लेकिन कुछ समाज के विभीषण सरकार के साथ मिलकर हर जगह 23 अप्रैल को परशुराम जयंती मना रहे हैं। वे 23 अप्रैल के सिवाय किसी भी तारीख को परशुराम जयंती मनाएं सभी का स्वागत है। हम यह कहना चाहते हैं कि सरकार 100 परशुराम जयंती मनाएं। कम से कम सरकार को भगवान परशुराम की याद तो आई।
जयहिन्द ने कहा परशुराम जयंती पर 22 अप्रैल को पहरावर में दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से हवन का किया जाएगा। हम पीले चावल देकर आम आदमी से लेकर पंच, सरपंच, पार्षद विधायक, सांसद, मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री और सभी सामाजिक कार्यकर्ताओ को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव का निमंत्रण दे रहे हैं। सभी से अपील है की भगवान् परशुराम के मंदिर व मूर्ति निर्माण के यज्ञ में अपनी आहुति जरूर डालें।
जयहिंद ने सभी से अपील की कि सभी लोग एक ईंट एक नोट लेकर पहुंचें। यह मंदिर/मूर्ति बनवाने में इस्तेमाल किए जायेंगे। इस बार हरियाणा सहित यूपी, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू - कश्मीर से भी भगवान परशुराम के भक्त भी इस आयोजन में हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Naveen Jaihind invites Hansi for Parshuram Jayanti
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: naveen jaihind, hansi, parshuram jayanti, hisar, haryana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hisar news, hisar news in hindi, real time hisar city news, real time news, hisar news khas khabar, hisar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved