• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गृहमंत्री अनिल विज ने दिए आदेशः हांसी के नायब तहसीलदार और हिसार के सहायक रजिस्ट्रार को सस्पेंड करो

Home Minister Anil Vij ordered: Suspend Naib Tehsildar of Hansi and Assistant Registrar of Hisar - Hisar News in Hindi

हिसार। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को हिसार में लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक में हांसी के नायब तहसीलदार जयवीर और हिसार के सहायक रजिस्ट्रार (सहकारी समितियां) संदीप को निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन स्थापित व्यवस्थाओं से थक-हारने के बाद लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक में न्याय की उम्मीद लेकर आते हैं। इसलिए वे इस बैठक में तारीखें नहीं देंगे। उन्हें अधिकारियों से पूछे गए प्रत्येक सवाल का उत्तर मिलना चाहिए। बैठक में भतेरी पत्नी सतपाल निवासी गांव किरोड़ी जिला हिसार ने बताया कि उसने दो एकड़ भूमि पर गेहूं की फसल काश्त की हुई थी। जिसमें खड़ी फसल में जहरीला स्प्रे करके खराब कर दिया गया। इस पर गृह मंत्री विज ने दोषियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। प्रेम सिंह पुत्र दल सिंह, अजमेर सिंह पुत्र प्रीत सिंह, बलवन्त सिंह पुत्र नवाब अली तथा दि हिसार स्कोलर हाऊस बिल्डिंग सोसायटी गंगवा के निवासियों ने अपनी शिकायत में प्लॉट के मल्टीपल आबंटन के आरोपों में सोसायटी की प्रधान के विरूद्ध शीघ्र कार्यवाही करवाने की बात कही। इस मामले में पुलिस द्वारा सहायक रजिस्ट्रार (सहकारी समितियां) पर रिकॉर्ड ना देने की बात कही गई, इस पर गृहमंत्री ने सहायक रजिस्ट्रार को सस्पेंड करने और एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान राममेहर पुत्र जगमाल और तुलसी पुत्र धनराज निवासी गांव सुल्तानपुर की ओर से फसल खरीफ 2020 कपास का क्लेम न मिलने की शिकायत रखी गई, जिसे कृषि उपनिदेशक के जवाब के बाद फाइल कर दिया गया। नारनौंद के राजपाल सिंह सुपुत्र प्रभुराम निवासी ने कहा कि ग्राम पंचायत नारनौंद द्वारा वर्ष 1981 में सरकार से मंजूरी लेकर मुरब्बा नंबर 68 में प्लाट बनाकर नीलामी द्वारा बेचे गये थे। उन्होंने भी प्लाट नंबर 40 नीलामी में खरीदा था। परन्तु किन्हीं कारणों से निशानदेही और रजिस्ट्री नहीं हो सकी। इस बारे में मैं बार-बार नगरपालिका के अधिकारियों से अनुरोध करता रहा और वे मुझे टरकाते रहे।
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन हिसार ने मारवल सिटी में पेयजल की सुविधा मुहैया करवाने की मांग की। इस कॉलोनी में 1300 परिवार रहते हैं लेकिन, पीने योग्य पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। विज ने इस मामले में हरेरा, गुडगांव द्वारा जांच करवाने, कॉलोनीवासियों को पानी उपलब्ध करवाने, कालोनाईजर पर नई एफआईआर दर्ज करने और पहले से दर्ज एफआईआर में मालिक को अविलंब गिरफ्तार करने तथा कॉलोनी के सामने बने कट पर पुलिस कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए। गांव स्याहडवा के देवेन्द्र पुत्र मुकन्द लाल अपने परिवार के व्यक्तियों पर दर्ज मुकदमे में जांच की मांग की। सिरसाना निवासी पुनम द्वारा अपनी शिकायत में बलात्कार की कोशिश के मामले में लगभग 2 माह से कार्यवाही न होने की बात कहते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने बारे अनुरोध किया गया। हांसी के रहने वाले अशोक कुमार पुत्र सन्त लाल दि आदर्श सहकारी एनएटीसी समिति द्वारा उनकी जमा पूंजी हड़पे जाने की शिकायत रखी गई।
इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, बरवाला के विधायक जोगीराम सिहाग, मेयर गौतम सरदाना, निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया, हिसार के पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, हांसी की पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत, अतिरिक्त उपायुक्त नीरज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण तथा ग्रीवेंस कमेटी के सदस्यगण उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Home Minister Anil Vij ordered: Suspend Naib Tehsildar of Hansi and Assistant Registrar of Hisar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: home minister anil vij, hansi, hisar, haryana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hisar news, hisar news in hindi, real time hisar city news, real time news, hisar news khas khabar, hisar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved