• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिसार : SDM कुलभूषण बंसल पर दलित कर्मचारी से यौन शोषण का आरोप, सस्पेंड, केस दर्ज

Hisar: SDM Kulbhushan Bansal accused of sexually abusing a Dalit employee, case registered - Hisar News in Hindi

हिसार। हांसी के एसडीएम कुलभूषण बंसल के खिलाफ एक दलित कर्मचारी से यौन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि एसडीएम ने मसाज के बहाने उसके प्राइवेट पार्ट में मसाज करवाई और विरोध करने पर उसे पिस्तौल से धमकाया। इस मामले में हिसार के सिविल लाइन थाने में कुलभूषण बंसल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (यौन अपराध), 506 (धमकी) और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि वह 2020 से मसाज का काम करता है और आरोपी एसडीएम उसे 200 रुपए के हिसाब से मसाज के लिए बुलाता था। आरोप के अनुसार, करीब छह महीने पहले एसडीएम ने उसे मसाज के बहाने अपने प्राइवेट पार्ट में खुजली करने को कहा। जब पीड़ित ने विरोध किया, तो एसडीएम ने उसे पिस्तौल दिखाकर जान से मारने और नौकरी से निकालने की धमकी दी। शिकायत में यह भी कहा गया कि अधिकारी की इस घिनौनी हरकत से वह इतने परेशान हो गए थे कि आत्महत्या तक करने के बारे में सोचने लगे थे। पीड़ित ने इस मामले से संबंधित एक वीडियो भी उच्च अधिकारियों को भेजा, जिसमें एसडीएम की गलत हरकतें कैद हैं।
सवाल उठने के बाद हरियाणा सरकार ने तुरंत कार्रवाई की और वीडियो सामने आने के बाद गुरुवार रात को ही एसडीएम कुलभूषण बंसल को सस्पेंड कर दिया। सरकार ने आदेश में कहा कि कुलभूषण बंसल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और इस दौरान वह चंडीगढ़ में हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी के कार्यालय में सेवाएं देंगे।
हिसार के एएसपी राजेश कुमार मोहन ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा घटनास्थल और समय का पता लगाया जा रहा है और गुप्तचर विभाग से रिपोर्ट मंगवाई गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hisar: SDM Kulbhushan Bansal accused of sexually abusing a Dalit employee, case registered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hisar, sdm, kulbhushan, bansal, accused, sexually, abusing, dalit, employee, case, registered, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hisar news, hisar news in hindi, real time hisar city news, real time news, hisar news khas khabar, hisar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved