• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल तथा ड्राइवर कुलबीर गिरफ्तार, ₹1 लाख की रिश्वत लेने का आरोप

Haryana Women Commission Vice President Sonia Agarwal and driver Kulbir arrested, accused of taking a bribe of ₹ 1 lakh - Hisar News in Hindi

हिसार। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल तथा उनके ड्राइवर कुलबीर को ₹100000 की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने आरोपी कुलबीर को ₹100000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की। इस मामले में अनुसंधान जारी है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह एक जेबीटी टीचर है और उसका विवाह जिला झज्जर के गांव रौद निवासी नीलम से हुआ था। नीलम हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। विवाह के बाद नीलम तथा शिकायतकर्ता के बीच में पारिवारिक विवाद रहने लगा। नीलम ने 25 नवंबर 2024 को हरियाणा महिला आयोग में शिकायतकर्ता के खिलाफ दरखास्त दे दी। दरखास्त देने के बाद हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल द्वारा उसे अलग-अलग तारीखों पर मिलने के लिए बुलाया गया। इस दौरान सोनिया अग्रवाल के ड्राइवर कुलबीर ने शिकायतकर्ता से मामला निपटाने के लिए रिश्वत देने की बात कही।
सोनिया अग्रवाल ने 12 दिसंबर 2024 को शिकायतकर्ता को मामला निपटाने के लिए एक लाख रुपए की रिश्वत उसके ड्राइवर कुलबीर को देने के लिए कहा। आज 14 दिसंबर को सोनिया अग्रवाल के ड्राइवर कुलबीर ने शिकायतकर्ता को रिश्वत के 1 लाख रुपए हिसार देने के लिए कहा।
एसीबी की टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दो अलग-अलग टीम बनाई। एक टीम को खरखोदा भेजा गया जबकि दूसरी टीम को हिसार भेजा गया। एसीबी की टीम ने ड्राइवर कुलबीर को हिसार के जिंदल पार्क के निकट एक लाख रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। इस मामले में खरखोदा से सोनिया अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया।
एसीबी की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए इसकी जांच की जा रही है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पारदर्शिता के साथ की गई। आरोपियों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो, रोहतक पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है।
ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana Women Commission Vice President Sonia Agarwal and driver Kulbir arrested, accused of taking a bribe of ₹ 1 lakh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hisar, haryana, acb haryana women commission, vice president sonia agarwal, drive, r kulbir, bribery charges, red-handed arrest, corruption case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hisar news, hisar news in hindi, real time hisar city news, real time news, hisar news khas khabar, hisar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved