हिसार। सूर्य नगर में रजवाहे के पास एक अज्ञात घायल युवक मिला। युवक का चेहरा बुरी तरह से चोटिल किया गया है। युवक को अधमरा करके झाडियों में फेंका गया है। पुलिस ने युवक को तुरंत समान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रैफर कर दिया।
पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा ने घायल की पहचान करने के लिए फोटो सार्वजनिक करते हुए लोगों से उसे पहचानने की अपील की है। वहीं पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक घायल युवक की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope