• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीसी 'ए' व 'बी' के लिए क्लास वन व टू की नौकरियों में 16 और 11 प्रतिशत आरक्षण को लागू करे सरकार : सुरेन्द्र कोथ

Government should implement 16 and 11 percent reservation for BC A and B in class one and two jobs : Surendra Koth - Hisar News in Hindi

नारनौंद। पिछड़े वर्गों के अधिकारों और हितों को मजबूत करने के लिए पिछड़ा वर्ग सर्व समाज उपमंडल नारनौंद की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता रिटायर्ड डीआईपीआरओ सुरेन्द्र कुमार सोनी कोथ ने की। इस बैठक में ओबीसी के संवैधानिक अधिकारों की मांग करते हुए, क्लास वन और टू की नौकरियों में बीसी 'ए' और बीसी 'बी' को क्रमशः 16 और 11 प्रतिशत आरक्षण देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। सुरेन्द्र कोथ ने कहा कि बीसी का बैकलाॅग जल्द से जल्द भरना चाहिए, और ओबीसी को हर क्षेत्र में जनसंख्या अनुपात में पूर्ण हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। उन्होंने हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने की भी मांग की, ताकि सभी सरकारी नियुक्तियों में बीसी 'ए' और 'बी' को उचित प्रतिनिधित्व मिले। बैठक में यह भी कहा गया कि ओबीसी के युवाओं को बिना गारंटी के कम ब्याज पर 10 लाख रुपये तक का ऋण मिलना चाहिए। इसके अलावा, एससी की तर्ज पर बीसी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जानी चाहिए।
सुरेन्द्र कोथ ने यह भी बताया कि संविधान के अनुच्छेद 15(4) और 16(4) के तहत पिछड़े वर्गों को नौकरियों और पदोन्नतियों में पूरी तरह से प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Government should implement 16 and 11 percent reservation for BC A and B in class one and two jobs : Surendra Koth
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: government, should, implement, percent, reservation, jobs, surendra, koth, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hisar news, hisar news in hindi, real time hisar city news, real time news, hisar news khas khabar, hisar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved