• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरकारी धान खरीद में किसानों को एमएसपी 2389 रुपए से कम पैसे मिले हैं उनकी भरपाई की जाएंः बजरंग गर्ग

Farmers who received less than the MSP of Rs 2,389 in government paddy procurement should be compensated: Bajrang Garg - Hisar News in Hindi

हिसार। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने सरकारी धान खरीद में किसानों को एमएसपी 2389 रुपए से जो कम पैसे मिले हैं उनकी भरपाई की जाएं। बाजरा खरीद में भी एमएसपी से कम दाम 1000 से 1200 रुपए किसानों को मिले है उसकी भी भरपाई सरकार को करनी चाहिए। धान में नमी के नाम पर किसानों को 200 से 700 रुपए कम दिए हैं जो धान खरीद में सीधे तौर पर करोड़ों रुपए का घोटाला है। सरकार को धान व बाजरा खरीद की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच करवा कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में बारिश व बाढ़ के कारण लगभग 14 लाख 74 हजार एकड़ में धान खराब हुई है जबकि हकीकत में किसानों के मुताबिक बाढ़ व बारिश के कारण लगभग 30 लाख एकड़ में धान की फसल खराब हुई है जिसका अभी तक मुआवजा तक नहीं मिला है। उसके बावजूद भी पहले से लगभग 5 लाख मैट्रिक टन सरकारी धान की खरीद होने से साफ सिद्ध हो जाता है कि धान खरीद में घोटाला हुआ है। सरकार ने धान खरीद का लक्ष्य 54 लाख मैट्रिक टन रखा था। हरियाणा में धान की पैदावार में लगभग 30 प्रतिशत धान खराब होने के बावजूद भी धान की खरीद लगभग 59 लाख मैट्रिक टन होने से घोटाला साफ तौर पर दिखाई दे रहा है जबकि पिछली बार हरियाणा में 53 लाख 98 हजार मेट्रिक टन धान की खरीद हुई थी।
बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकारी अधिकारियों ने फर्जी पंजीकरण करके बहारी राज्यों से सस्ता धान मंगवाकर सरकारी खरीद दिखाने का खेल खेल कर करोड़ों रुपए का चूना लगाया गया है, जो काम धीरे-धीरे कर के अभी भी जारी है। मुख्यमंत्री ने धान की सरकारी खरीद 3100 रुपए करने का वादा किया था मगर खरीद 2389 रुपए एमएसपी पर भी नहीं करने से किसानों में बड़ी नराजगी की है। किसानों को धान की फसल में मुनाफा की बजाएं बड़ा भारी नुकसान हुआ है। सरकार को किसानों को नुकसान की भरपाई करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Farmers who received less than the MSP of Rs 2,389 in government paddy procurement should be compensated: Bajrang Garg
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bajrang garg, haryana paddy damage, government data, farmers claim, acres damaged, farmers claim 3 million acres, paddy procurement scam alleged, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hisar news, hisar news in hindi, real time hisar city news, real time news, hisar news khas khabar, hisar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved