• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों को रोकने में किसान अहम भूमिका निभाएं : बी आर कांबोज

Farmers should play an important role in preventing the ill effects of chemical farming: BR Kamboj - Hisar News in Hindi

हिसार। कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति प्रोफेसर बी आर कांबोज ने कहाकि रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों को रोकना के लिए किसानों को प्राकृतिक खेती को अपनाने के साथ फसल विविधीकरण पर भी अपना फोकस रखना होगा। इन तमाम पहलुओं पर गौर करने के बाद किसान अपनी आय में इजाफा करने के साथ साथ मनुष्य के जीवन को स्वस्थ बनाने में अपना अहम योगदान दे सकते है। कुलपति प्रोफेसर बीआर कंबोज रविवार को कृषि विज्ञान केंद्र कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती विषय पर आयोजित किसान मेले में बोल रहे थे। कुलपति ने कहा कि किसान जीवामृत, घनजीवामृत एवं प्राकृतिक खेती के अन्य घटकों का उपयोग करके मिट्टी की उर्वरा ताकत बढ़ाएं। इसके अलावा किसान फसल विविधीकरण तथा एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाकर भी आय बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहाकि किसान को शुरुआती समय में प्राकृतिक कृषि में कम उपज मिलती हैं लेकिन किसान प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग लेकर अगर अच्छे तरीके से वैज्ञानिक ढंग के साथ खेती करते हैं तो इस समस्या से भी निजात पाया जा सकता हैं। प्राकृतिक खेती आने वाले समय की माँग है किसानों को इसे अपनाने के लिए आगे आना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Farmers should play an important role in preventing the ill effects of chemical farming: BR Kamboj
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hisar, vice chancellor, agricultural university, professor br kamboj, chemical farming, crop diversification, natural farming, income, human health, \r\n\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hisar news, hisar news in hindi, real time hisar city news, real time news, hisar news khas khabar, hisar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved