• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

किसान आंदोलन : सरकार रास्ते रोकने से व्यापार-उद्योगों को अब तक 16500 करोड रुपए का नुकसान हुआ- बजरंग गर्ग

Farmers movement: Due to government blocking roads, trade and industries have suffered a loss of Rs 16500 crore so far - Bajrang Garg - Hisar News in Hindi

हिसार। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने व्यापारी, उद्योगपति व किसानों से बातचीत करने के उपरांत कहाकि केंद्र व हरियाणा सरकार को किसानों की समस्या का हल करके रास्ते खोलने चाहिए। बार-बार किसान आंदोलन के कारण किसानों की मौत हो रही है। कल भी 22 साल के युवा किसान की मौत होना बहुत दुखदाई है पिछले किसान आंदोलन में भी लगभग 750 किसान शहीद हो गए थे। बजरंग गर्ग ने कहा कि बार-बार आंदोलन होने से और सरकार द्वारा हरियाणा व दिल्ली की सीमाओं पर बैरिकेटिंग करके रास्ते रोकने से व्यापार व उद्योग में करोड़ों रुपए का नुकसान हो चुका है। यहां तक की बहादुरगढ़, कुंडली, राई, सोनीपत, पानीपत, देश व प्रदेश के उद्योग व व्यापार में अब तक 16500 करोड रुपए का नुकसान हो चुका है और अंबाला में कपड़ा मार्केट व सर्राफा का काम पूरी तरह से ठप्प हो चुका है और लगभग अब 14000 ट्रक रोड पर रुके हुए हैं। देश में 40 प्रतिशत माल का आया गवन कम हो चुका है। इतना ही नहीं चंडीगढ़ से दिल्ली रोड पर होटल, डाब्बे, बैंक्विट हॉल, अन्य व्यापार व उद्योग ठप्प हो गए है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार ने नाके लगाकर हरियाणा व पंजाब की जनता को कैद करके रख दिया है जबकि रास्ते हमेशा आंदोलनकारी रोकते थे। मगर पहली बार देखने में आया है कि रास्ता सरकार रोक रही है। जब किसान दिल्ली से 250 किलोमीटर दूर बैठा है तो ऐसे में सरकार द्वारा बहादुरगढ़ से दिल्ली, सोनीपत से दिल्ली के रास्ते बंद करना उचित नहीं है।
सरकार को किसानों से किए हुए वादों को पूरा करते हुए उनकी जो भी जायज मांगे है उस समस्या का समाधान सरकार को तुरंत करना चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि हर समस्या का समाधान बातचीत से ही होता है। गर्ग ने किसानों से भी अपील की है कि वह सरकार के साथ मिल बैठकर समस्या का समाधान निकाले।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Farmers movement: Due to government blocking roads, trade and industries have suffered a loss of Rs 16500 crore so far - Bajrang Garg
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana state trade board, bajrang garg, central government, haryana government, farmers, problems, farmer agitation, death, martyred, farmer movement, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hisar news, hisar news in hindi, real time hisar city news, real time news, hisar news khas khabar, hisar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved