आज फेसबुक पर एक महिला या किसी व्यक्ति की निजता से खिलवाड़ करती हुई अश्लील वीडियो अगर गलती से अपलोड हो जाती है, तो उसके रिपोर्ट और हटने से पहले ही लाखों लोग उसे डाउनलोड, साझा और एक-दूसरे से माँग लेते हैं। यह सिलसिला इतना भयावह और संगठित रूप में होता है कि लगता है जैसे सभ्य समाज नहीं, किसी डिजिटल भेड़िया झुंड में रह रहे हों।
सबसे अधिक विचलित करने वाली बात यह है कि यह सब पढ़े-लिखे, संस्कारी दिखने वाले, प्रोफ़ाइल पर तिरंगा, ॐ या गीता का श्लोक डालने वाले लोग ही सबसे ज़्यादा करते हैं। तो फिर सवाल उठता है क्या यही हमारी वास्तविक मानसिकता है? क्या हम दोहरे चरित्र वाले समाज के प्रतिनिधि हैं जो मंच पर नैतिकता की बात करता है और अकेले में अश्लीलता का उपभोग करता है?
इन वीडियो को रिपोर्ट करना, विरोध करना और हटवाना तो दूर की बात, लोग इन्हें चुपचाप देखते हैं, सहेजते हैं, और निजी संदेशों में साझा करते हैं। जो कृत्य समाज में निंदा के योग्य होना चाहिए, वह मनोरंजन और मोबाइल संदेशों का हिस्सा बन जाता है।
ऐसे में समाज केवल अपराधी का साथ नहीं देता, बल्कि वह खुद अपराध का भागीदार बन जाता है।
हर बार जब कोई महिला किसी वीडियो में जबरन या धोखे से दिखा दी जाती है, तो समाज उसे कोसने लगता है। जबकि असली दोषी वह नहीं, वह व्यक्ति होता है जिसने उसका वीडियो बनाया, और वे लोग होते हैं जो उसे साझा करते हैं। वास्तव में शर्म तो उस समाज को आनी चाहिए जो दूसरों की पीड़ा को 'क्लिकबेट' और मज़ा' समझता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
फेसबुक दावा करता है कि उसके पास सामुदायिक मानक हैं। जो नफ़रत फैलाने, अश्लीलता परोसने और हिंसा भड़काने वाले सामग्री को रोकते हैं। लेकिन हकीकत इसके ठीक उलट है।
अगर कोई उपयोगकर्ता कोई राजनीतिक सच्चाई या तीखी भाषा लिख दे, तो उसकी पहचान कुछ मिनट में अवरुद्ध हो जाती है। लेकिन वही मंच घंटों तक अश्लील वीडियो वायरल होते देखने देता है, बिना किसी हस्तक्षेप के। क्या यह मान लिया जाए कि फेसबुक की नीति यह है- "अगर आप सत्य बोलेंगे तो आप खतरनाक हैं, और अगर आप अश्लीलता फैलाएंगे तो आप व्यस्त और उपयोगी उपयोगकर्ता हैं!"
हमें यह समझना होगा कि सोशल मीडिया केवल एक तकनीकी मंच नहीं है, यह अब जनमानस को प्रभावित करने वाला एक सामाजिक ढाँचा बन चुका है। और हर ढाँचे की कुछ जिम्मेदारियाँ होती हैं।
अगर फेसबुक और अन्य मंचों पर सामग्री निगरानी के नाम पर केवल कृत्रिम बुद्धिमत्ता का सहारा लिया जाएगा, और "रिपोर्ट करें" का विकल्प केवल दिखावा बन कर रह जाएगा, तो यह मंच एक दिन नैतिक रूप से दिवालिया हो जाएगा। अब प्रश्न यह है कि क्या हम केवल फेसबुक को दोष देकर अपने दामन को पाक-साफ़ मान सकते हैं? बिलकुल नहीं। जब हम स्वयं ऐसे सामग्री को देख रहे हैं, साझा कर रहे हैं या मौन हैं, तो हम भी अपराध में साझेदार बन जाते हैं।
हमारे बच्चों, बहनों, पत्नियों और समाज की महिलाओं की सुरक्षा केवल कानून से नहीं होगी, बल्कि हमारी मानसिकता से होगी। और अगर हम वही मानसिकता पालें जो अपराधियों की होती है। दूसरों की निजता को ताकना, उन्हें वस्तु समझना, उन्हें मानवता से नीचे गिराना तो फिर हम भी किसी से कम दोषी नहीं हैं।
समाधान की दिशा में कुछ सुझाव:
डिजिटल नैतिक शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों और नौकरी के प्रशिक्षण केंद्रों में डिजिटल आचार संहिता पर विशेष कक्षाएँ होनी चाहिए। अश्लील वीडियो को साझा करने वालों पर सख्त साइबर कानून लागू हों और समय पर कार्रवाई हो।
फेसबुक जैसी कंपनियों को भारत सरकार के अधीन विशेष निगरानी प्रकोष्ठ में जवाबदेह बनाया जाए। स्वयंसेवी संस्थाओं, लेखकों, पत्रकारों और जागरूक नागरिकों को मिलकर डिजिटल शुचिता पर अभियान चलाने चाहिए। सोच बदलनी होगी। सभ्यता केवल तन से नहीं होती, मन से होती है। शब्दों से नहीं, कर्मों से होती है। अगर हम अपने ही समाज की बहनों की पीड़ा में लज्जा नहीं, मज़ा ढूंढने लगें, तो यह गिरावट नहीं, मानवता की हत्या है। इसलिए यह समय है जब हमें फेसबुक को भी आईना दिखाना होगा और खुद को भी। नहीं तो फेसबुक जल्द ही फूहड़बुक में बदल जाएगा, और हम सब उसमें एक-एक कर डूब जाएंगे। बिना किसी पश्चाताप के।
समाज की जड़ में है पितृसत्तात्मक सोच, समाज आज भी दोहरे मानदंड अपनाता है : माधुरी दीक्षित
भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स
RAJSICO ने विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
सनोखर में श्रीमद्भागवत कथा 5वां दिन:संत प्रवचन से भक्तिमय हुआ वातावरण, उमड़ा आस्था का जनसैलाब
सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे
जिस शो से हुई बाहर, उसी की जज बनीं नेहा कक्कड़, जानें सफलता की पूरी कहानी
पीठ- कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर बने कप्तान, वैभव को मिला मौका
राशिफल 4 जून : चंद्रमा के मकर राशि में प्रवेश से बदलेगा दिन का समीकरण, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
जब सुनील दत्त ने कहा था- 'भारत की विविधता ही हमारा सबसे बड़ा खजाना है'
केपटाउन की कड़ाके की ठंड के बीच खतरों के खिलाड़ी 15 के सेट से ओरी का मज़ेदार अपडेट
अमृता राव: सादगी और अभिनय से जीता दर्शकों का दिल, ‘पूनम’ के किरदार ने दिलाई घर-घर में पहचान
जयपुर में श्री नारद भक्ति सूत्र व्याख्यान का हुआ भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ
सुनील दत्त की 97वीं जयंती पर बेटी प्रिया दत्त ने दी श्रद्धांजलि, शेयर किया भावुक पोस्ट
पुलकित सम्राट ने पूरी की रमेश तौरानी की टिप्स फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग
'घर पर मैं इसे पहले ही डांट देता हूं', 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' से जुड़े संजय दत्त और सुनील दत्त के अनसुने किस्से
‘पेड्डी’ विवाद पर निर्देशक बुची बाबू सना ने मांगी माफी, जान्हवी कपूर वाले सीन में करेंगे बदलाव
कॉकटेल 2 का ट्रेलर बना ग्लोबल चार्ट्स का बादशाह, U.S. टॉप 10 में भी मारी एंट्री, अंदर की पूरी खबर

आरबीआई के फैसले से राहत, जून में नहीं बढ़ेगी ईएमआई; एसबीआई से एचडीएफसी तक जानिए कहां मिल रहा सस्ता होम लोन

एलपीजी कीमतों पर सरकार का दावा, भारत में सबसे कम दामों पर मिल रही रसोई गैस

आईएईए की बैठक में ईरान का विरोध: परमाणु ठिकानों पर अमेरिका-इजरायल के हमलों को बताया अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन
राशिफल 7 जून : वैधृति योग के प्रभाव से कई राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
‘पेड्डी’ विवाद पर निर्देशक बुची बाबू सना ने मांगी माफी, जान्हवी कपूर वाले सीन में करेंगे बदलाव
'घर पर मैं इसे पहले ही डांट देता हूं', 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' से जुड़े संजय दत्त और सुनील दत्त के अनसुने किस्से
'खाने के बाद ये तो बनता है ना', आमरस का आनंद लेती नजर आईं करीना कपूर
विश्व पर्यावरण दिवस पर भूमि पेडनेकर का संदेश, बोलीं-धरती सिर्फ रहने की जगह नहीं, हमारी सबसे बड़ी विरासत
जब सुनील दत्त ने कहा था- 'भारत की विविधता ही हमारा सबसे बड़ा खजाना है'
शिल्पा शिंदे ने पूजा बेदी के जांच की मांग पर दी प्रतिक्रिया, 'संजय कोहली और मैं सच्चाई जानते हैं'
समाज की जड़ में है पितृसत्तात्मक सोच, समाज आज भी दोहरे मानदंड अपनाता है : माधुरी दीक्षित
‘मेरी तुलसी’ कहकर एकता कपूर ने स्मृति ईरानी पर लुटाया प्यार, दो दशक पुरानी दोस्ती की दिखाई झलक
सोनू निगम ने 'बेवफा सनम' के साथ अपनी 'शुरुआत' को याद किया
एआई इंसान की मदद कर सकता है, उसकी जगह नहीं ले सकता: सुभाष घई
मैं चुप नहीं बैठूंगी और न्याय के लिए लड़ती रहूंगी, पति से विवाद के बीच बोलीं एक्ट्रेस सेलिना जेटली
कुब्रा सैत ने बताया कैसे सलमान खान ने बदली किस्मत, कहा- 'मेरे पास कोई डायलॉग नहीं था'
सूरज नांबियार संग अनबन की खबरों से परेशान हुईं मौनी रॉय, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द
‘डफली वाले’ देखते ही भावुक हो जाती हूं, ऋषि कपूर को याद कर बोलीं करिश्मा कपूर
दिन भर छाई रहती है सुस्ती, छोटे-छोटे काम के बाद थक जाता है शरीर? उष्ट्रासन से दूर होगी समस्याएं
सोनाली कुलकर्णी ने लॉन्च किया 'हाफ टिकट फुल नागरिक' पॉडकास्ट, बच्चों की सोच और आवाज को मिलेगा नया मंच
तनाव मुक्त जीवन और मजबूत शरीर के लिए अपनाएं त्रिकोणासन
अहाना कुमरा ने माता-पिता के दिन को बनाया खास, स्टेडियम में लाइव मैच दिखाकर दिया अनोखा तोहफा
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
पीठ-गर्दन में अकड़न और गड़बड़ रहता है पेट? 'सरलमत्स्यासन' से मिलेगी राहत
घड़ा ही नहीं, मिट्टी के बोतल और गिलास भी खास, प्राकृतिक ठंडक के साथ स्वाद भी बढ़ाए
रीढ़ को मजबूत कर पाचन को बेहतर बनाता है अर्ध मत्स्येंद्रासन, आयुष मंत्रालय ने गिनाए फायदे
गर्मी में त्वचा की समस्याएं हो सकती हैं खतरनाक, समय रहते पहचानें लक्षण, ऐसे करें बचाव
गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव
हर महिला के आहार में जरूर होनी चाहिए ये सात चीजें, सेहत में आएगा बड़ा बदलाव
जानें कब, कैसे और किन लोगों को नहीं करना चाहिए पनीर का सेवन
शरीर में बनी रहती है थकान और सुस्ती, तो रोजाना मत्स्यासन करने से मिल सकता है बड़ा लाभ
माइग्रेन की पीड़ा से हैं परेशान? योगासन है रामबाण समाधान, आयुष मंत्रालय ने दी सलाह
तनाव से राहत और एकाग्रता में वृद्धि के लिए अपनाएं गरुड़ासन
भद्रासन मानसिक शांति और शारीरिक संतुलन के लिए कारगर, अभ्यास के कई फायदे
सही जानकारी की कमी और भ्रांतियों के कारण लोग नहीं कर पाते 'रक्तदान', जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी: आयुष मंत्रालय
कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे
योग को बनाएं दैनिक जीवन का हिस्सा, ताड़ासन से मिलते हैं कई लाभ: आयुष मंत्रालय
पीठ- कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह
कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक
सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे
भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स
बुढ़ापे में स्वस्थ रहने के लिए योग : तन-मन की गर्मी पर शीतली प्राणायाम से लगाएं ब्रेक
देखें आज 07/06/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope