एक समय था जब “गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पाय” जैसे दोहे बच्चों की जुबान पर होते थे। आज हाल ये है कि अगर मास्टर जी मोबाइल पकड़ लें तो कहा जाता है—"इतनी फुर्सत है तो बच्चों को क्यों नहीं संभालते?" ज़माना बदल गया है, अब 'शिक्षक' शब्द पवित्रता नहीं, सहनशीलता का प्रतीक बन गया है। और इस सहनशीलता का सबसे क्रूर रूप दिखता है—प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों की दुनिया में।
बाहर से देखिए तो प्राइवेट स्कूल किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं लगता—एसी क्लासरूम, हाईटेक बोर्ड, इंग्लिश बोलते बच्चे और व्हाइट-ग्लव्स पहने बस अटेंडेंट्स। लेकिन अंदर झाँकिए, वहाँ एक मास्टर साब बैठा है, जो न वक्त पर चाय पी सकता है, न लंच कर सकता है। जो बच्चा होमवर्क न करे, उसकी शिकायत आए तो मास्टर की क्लास लगती है। जो बच्चा एग्ज़ाम में फेल हो जाए, तो मैनेजमेंट पूछता है—"क्यों पढ़ाया नहीं ढंग से?"
प्राइवेट स्कूलों में सैलरी का सिस्टम इतना गोपनीय है कि सीक्रेट एजेंसियाँ भी शर्मा जाएं। अपॉइंटमेंट लेटर पर ₹25,000 लिखा होता है, लेकिन बैंक में ₹8,000 ट्रांसफर होते हैं। बाकी कैश में मिलते हैं या कभी नहीं मिलते। और मज़ा देखिए—टीचर से सैलरी का हिसाब माँगा जाए तो जवाब होता है: “बोलिए, नौकरी चाहिए या नहीं?”
घर में बहू, माँ और पत्नी। स्कूल में मैडम, टीचर और दीदी। महिला शिक्षकों को दोहरी ज़िम्मेदारी के साथ जीना पड़ता है। सुबह 5 बजे से घर संभालो, फिर स्कूल जाओ और वहाँ 40 बच्चों की जिम्मेदारी उठाओ। ऊपर से अगर पति भी प्राइवेट सेक्टर में हो, तो महीने की सैलरी से पहले ही घर का बजट गिरवी रख देना पड़ता है।
सरकारी कैलेंडर कहता है—15 अगस्त छुट्टी है, 26 जनवरी छुट्टी है, लेकिन प्राइवेट स्कूल कहता है—“आओ, झंडा फहराओ, भाषण दो, फिर हाजिरी लगाओ और जाओ।” छुट्टी के दिन भी हाज़िरी की मजबूरी। अगर बीमार पड़ गए, तो HR कहेगा—"छुट्टी नहीं है, डिडक्शन लगेगा।" शिक्षक का गला बैठ जाए, तब भी कहा जाता है—“क्लास तो लेनी होगी, और कोई नहीं है।”
आज शिक्षक सिर्फ पढ़ाता नहीं है, वो क्लास टीचर है, परीक्षा नियंत्रक है, अभिभावक संवाद अधिकारी है, व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन है, स्पोर्ट्स डे का आयोजक है और हर हफ्ते सेल्फी वाले वीडियो का संपादक भी। लेकिन जब सैलरी की बात आए, तो कहा जाता है—“आप तो सिर्फ दो पीरियड पढ़ाते हैं।” ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बच्चा अगर टॉप करे तो प्रिंसिपल प्रेस कॉन्फ्रेंस करता है—“हमारे स्कूल का वातावरण ही ऐसा है।” और अगर बच्चा फेल हो जाए तो मास्टर की जवाबदेही तय होती है—“आपने ठीक से पढ़ाया नहीं।” जीत स्कूल की, हार शिक्षक की। फोटो बैनर पर प्रिंसिपल की, मेहनत मास्टर की।
आजकल अभिभावक चाहते हैं कि शिक्षक 3 महीने में उनके बच्चे को आईएएस बना दे, और अगर ऐसा न हो पाए तो कहते हैं—“हम तो सरकारी स्कूल में डाल देते तो भी क्या फर्क पड़ता!” बच्चे की गलती भी अब मास्टर की जिम्मेदारी है। पैरेंट्स मीटिंग में सबसे ज़्यादा डांट मास्टर खाता है।
5 सितंबर को बच्चों से "हैप्पी टीचर्स डे" के फूल मिलते हैं। बच्चे गाना गाते हैं—"सर आप महान हैं" और अगले ही दिन वही बच्चा होमवर्क न करने पर कहता है—"टीचर का क्या है, कुछ भी बोल देते हैं।" साल भर की जिल्लत को एक दिन की इज़्ज़त से ढकना, अब आदत बन गई है।
नई शिक्षा नीति 2020 कहती है कि शिक्षक की स्थिति मज़बूत होनी चाहिए। लेकिन ज़मीनी हकीकत ये है कि न कोई रेगुलेशन है, न कोई निगरानी। जिला शिक्षा अधिकारी सिर्फ सरकारी स्कूलों की जांच करता है, प्राइवेट स्कूलों को छूट मिली हुई है—"अपना नियम खुद बनाओ, खुद चलाओ।"
आज छात्र अधिकारों की बात करता है—मार नहीं खाना, होमवर्क कम मिलना, रिजल्ट अच्छा आना। लेकिन शिक्षक के अधिकारों की बात कौन करे? क्या कोई RTI लगा सकता है कि मास्टर को कितनी सैलरी मिल रही है? नहीं। क्योंकि शिक्षक अधिकारों की बात करना आज भी "असहनीय" माना जाता है।
अब वक़्त आ गया है कि शिक्षक चुप्पी तोड़े। सरकार को चाहिए कि एक रेगुलेटरी बॉडी बनाए जो प्राइवेट स्कूलों की सैलरी, काम के घंटे, छुट्टियाँ और काम का बोझ तय करे। हर जिले में निजी शिक्षकों की यूनियन बने जो एक स्वर में बोले।
अभिभावकों को भी समझना होगा कि शिक्षक सिर्फ एक वेतनभोगी कर्मचारी नहीं, बल्कि उनके बच्चे के भविष्य का निर्माता है।
देश अगर आगे बढ़ना चाहता है तो सबसे पहले उस हाथ को संभालना होगा जो ब्लैकबोर्ड पर चॉक से भविष्य रचता है। उस आवाज़ को सुनना होगा जो हर दिन "गुड मॉर्निंग" कहकर बच्चे को दिन की शुरुआत सिखाता है। शिक्षक की मुस्कान में देश की मुस्कान छिपी है, लेकिन उस मुस्कान के पीछे कितना दर्द है, ये जानने वाला कोई नहीं।
“बच्चा फेल हो जाए तो शिक्षक जिम्मेदार। बच्चा टॉप कर जाए तो स्कूल का नाम।” ये संतुलन तोड़ना होगा। अगर प्राइवेट स्कूलों को सचमुच शिक्षा का मंदिर बनाना है, तो पहले उसमें शिक्षक की पूजा होनी चाहिए—कम से कम उसका शोषण तो बंद हो।
'यह डेब्यू और रिटायरमेंट दोनों', ओरी ने 'खतरों के खिलाड़ी' को बताया अपना पहला 'वास्तविक' रियलिटी शो
साप्ताहिक राशिफल: 18 मई से 24 मई 2026 तक, जानें किस राशि पर कैसा रहेगा असर
शिवालिका ओबेरॉय-अभिषेक पाठक ने रिवील किया बेटी का नाम, बताया 'आरिका' के रूप में घर आई लक्ष्मी
कल बनेगा गजकेसरी राजयोग, गुरु और चंद्रमा की युति से कई राशियों की चमक सकती है किस्मत
रियलमी 16टी 5जी ने भारत में कंटेंट क्रिएटर्स के लिए सेगमेंट का अग्रणी 50 मेगापिक्सल सोनी एआई कैमरा पेश किया
'रियल और रील लाइफ की डॉन', शिखर पहाड़िया ने गर्लफ्रेंड जाह्नवी कपूर पर लुटाया प्यार
राशिफल 19 मई 2026: मेष राशि वालों की बढ़ेगी आमदनी, कर्क राशि को मिल सकती है कर्ज से राहत
'इतने लोगों के बीच मैं तन्हा कैसे महसूस कर सकता हूं', सलमान खान ने अकेलेपन वाले बयान पर दी सफाई
भविष्य की हाई परफार्मंस बाइक बीएमडब्ल्यू विजिन के 18 हुई लान्च
भारत बनाम अफगानिस्तान: भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, कोहली-रोहित को मौका, नहीं खेलेंगे बुमराह
इस गर्मी, धूप नहीं… बल्कि “माशूका” बनी कृति सेनन और शाहिद कपूर मिलकर कॉकटेल में तापमान बढ़ाने वाले हैं!
'हूज योर गायनेक?' के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज, सबा आजाद बोलीं- 'इस बार पहले से ज्यादा होंगी चुनौतियां'
राशिफल 18 मई: कुछ राशियों को मिलेगा धन लाभ, कई लोगों के लिए तनावभरा रह सकता है दिन
महिला निर्देशक के साथ काम करने में खुद को ज्यादा सहज महसूस किया : ज्योतिका
How to Track Upcoming IPOs? An IPO INDEX Guide
खुद की काबिलियत पर भरोसा करें महिलाएं, मेहनत से मिलती है कामयाबी : हुमा कुरैशी
मसाला फिल्मों से कोर्टरूम ड्रामा तक, सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कैसे बदला उनका फिल्मी सफर
लगातार सीखना और जमीन से जुड़े रहना ही असली विकास : सई मांजरेकर
भारत और फिनलैंड भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे, जलवायु परिवर्तन में संबंध मजबूत करेंगे: पीएम मोदी

मद्रास हाईकोर्ट में 19 जजों की नियुक्ति के प्रस्ताव को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी

भ्रष्टाचार मामले में पीएम नेतन्याहू 88वीं बार कोर्ट के सामने हुए पेश, सुरक्षा कारणों से अदालत ने छोटा किया सत्र
राशिफल 20 मई 2026 : कई राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का रास्ता, कुछ लोगों को रहना होगा सतर्क
खुद की काबिलियत पर भरोसा करें महिलाएं, मेहनत से मिलती है कामयाबी : हुमा कुरैशी
'रियल और रील लाइफ की डॉन', शिखर पहाड़िया ने गर्लफ्रेंड जाह्नवी कपूर पर लुटाया प्यार
'इतने लोगों के बीच मैं तन्हा कैसे महसूस कर सकता हूं', सलमान खान ने अकेलेपन वाले बयान पर दी सफाई
लगातार सीखना और जमीन से जुड़े रहना ही असली विकास : सई मांजरेकर
'हूज योर गायनेक?' के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज, सबा आजाद बोलीं- 'इस बार पहले से ज्यादा होंगी चुनौतियां'
मसाला फिल्मों से कोर्टरूम ड्रामा तक, सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कैसे बदला उनका फिल्मी सफर
शिवालिका ओबेरॉय-अभिषेक पाठक ने रिवील किया बेटी का नाम, बताया 'आरिका' के रूप में घर आई लक्ष्मी
आखिर क्यों अचानक बंद करने पड़े हर्ष गुजराल को अपने लाइव शो? नए पोस्ट ने बढ़ाया बड़ा सस्पेंस
एंजेलिना जोली की बेटी जहरा ने हटाया पिता ब्रैड पिट का सरनेम, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
मानसिक बीमारी पर खुलकर बोलीं लीसा रे, कहा- मदद मांगना कमजोरी नहीं, हिम्मत की निशानी है
इस गर्मी, धूप नहीं… बल्कि “माशूका” बनी कृति सेनन और शाहिद कपूर मिलकर कॉकटेल में तापमान बढ़ाने वाले हैं!
'शोर से दूर रहकर ही कलाकार बेहतर काम कर सकते हैं', सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर रकुल प्रीत सिंह का बयान
सूरज नांबियार संग अनबन की खबरों से परेशान हुईं मौनी रॉय, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द
बिहार की मिट्टी में सम्मानित होना सबसे बड़ी खुशी: संजना पांडे
दिन भर छाई रहती है सुस्ती, छोटे-छोटे काम के बाद थक जाता है शरीर? उष्ट्रासन से दूर होगी समस्याएं
सोनाली कुलकर्णी ने लॉन्च किया 'हाफ टिकट फुल नागरिक' पॉडकास्ट, बच्चों की सोच और आवाज को मिलेगा नया मंच
तनाव मुक्त जीवन और मजबूत शरीर के लिए अपनाएं त्रिकोणासन
सुबह उठते ही जोड़ों में जकड़न और दर्द को न करें नजरअंदाज, शरीर दे रहा गंभीर बीमारी का संकेत
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
कमर पर भारी पड़ सकती हैं भुजंगासन के दौरान की गई ये गलतियां, आयुष मंत्रालय से जानें अभ्यास का सही तरीका
कहीं स्ट्रेस में तो नहीं आपका बच्चा? इन लक्षणों से पहचानें परेशानी, करें आसान समाधान
सोते समय कंबल से बाहर क्यों निकल आता है एक पैर? शरीर और दिमाग से जुड़ा है इसका दिलचस्प कारण
गर्मियों में शहद का सेवन हानिकारक या लाभदायक, जानें क्या कहता है आयुर्वेद
पेट की समस्याओं और तनाव से मुक्ति दिलाएगा यह योगासन
हर महिला के आहार में जरूर होनी चाहिए ये सात चीजें, सेहत में आएगा बड़ा बदलाव
जानें कब, कैसे और किन लोगों को नहीं करना चाहिए पनीर का सेवन
शरीर में बनी रहती है थकान और सुस्ती, तो रोजाना मत्स्यासन करने से मिल सकता है बड़ा लाभ
माइग्रेन की पीड़ा से हैं परेशान? योगासन है रामबाण समाधान, आयुष मंत्रालय ने दी सलाह
तनाव से राहत और एकाग्रता में वृद्धि के लिए अपनाएं गरुड़ासन
अस्थमा में राहत दिलाने में मददगार सूर्य मुद्रा, तनाव को कम कर दिमाग को करती है शांत
गर्मियों के लिए अमृत समान है नारियल पानी, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं आपको बीमार
तनाव को कहें गुडबाय, गर्भावस्था में हर दिन करें प्राणायाम
कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे
तरबूज-खरबूजे के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बिगड़ सकता है पाचन
करेले की कड़वाहट आखिर क्यों लगती है इतनी तेज, स्वाद बदलने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक
क्या आपका बच्चा भी है 'पिकी ईटर'? फॉलो करें ये 7 प्रभावी टिप्स, झट से बनेगी बात
किडनी को स्वस्थ रखने में मददगार धनुरासन, शरीर को अंदर से बनाता है मजबूत
क्या आप जोड़ों के लगातार दर्द और अकड़न से परेशान हैं? योगासन के पास है अर्थराइटिस का समाधान
देखें आज 20/05/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope