• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शिक्षा प्रगति और विकास का सबसे सशक्त माध्यम: रणबीर गंगवा

Education is the most powerful means of progress and development: Ranbir Gangwa - Hisar News in Hindi

हिसार। हरियाणा के लोकनिर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि शिक्षा समाज, प्रदेश और राष्ट्र की प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम है। गंगवा हिसार के गांव गंगवा स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर नैतिक मूल्यों, अनुशासन और संस्कारों को भी अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक गण एवं विद्यार्थियों द्वारा मुख्य अतिथि का फूल - मालाओं से स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया और कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनता है, जिससे उनमें आगे बढ़ने की नई ऊर्जा का संचार होता है। कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने विद्यालय परिसर में ऑडिटोरियम के निर्माण और कक्षाओं में डिजिटल बोर्ड लगवाने का आश्वासन देते हुए कहा कि स्कूल से संबंधित जो भी कार्य होंगे उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनमें छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।
वार्षिक समारोह के उपरांत कैबिनेट मंत्री गंगवा ने विद्यालय परिसर में ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न जनसमस्याओं पर अधिकारियों से चर्चा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Education is the most powerful means of progress and development: Ranbir Gangwa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ranbir gangwa, haryana minister, public works, public health engineering, education, students, annual function, pm shree government senior secondary school, hisar, cultural program, awards, auditorium, digital boards, holistic development, villagers, local citizens, public issues, water supply, roads, health, priority-based solutions, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hisar news, hisar news in hindi, real time hisar city news, real time news, hisar news khas khabar, hisar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved