• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस संगठन गांव से बूथ तक मजबूत होगा, हर कार्यकर्ता को मिलेगी स्पष्ट जिम्मेदारी : राव नरेंद्र सिंह

Congress Organization to be Strengthened from Village to Booth Level, Every Worker to be Given Clear Responsibility: Rao Narendra Singh - Hisar News in Hindi

हिसार। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आज हिसार के सेक्टर-13, नियर डाबड़ा चौक मार्केट में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) हिसार के अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता के दौरान राव नरेंद्र सिंह ने केंद्रीय बजट 2026 को हरियाणा और देश की आम जनता के लिए निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली और ग्रामीण अर्थव्यवस्था जैसी जमीनी समस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह विफल रहा है। बजट में न तो युवाओं के लिए रोजगार के ठोस अवसर दिखाई देते हैं और न ही किसानों की आय बढ़ाने के लिए कोई प्रभावी योजना सामने आई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा जैसे कृषि प्रधान राज्य के लिए बजट में कोई विशेष पैकेज या ठोस प्रावधान नहीं किया गया, जिससे किसानों, मजदूरों और ग्रामीण वर्ग में भारी निराशा है। खाद, बीज, डीजल और कृषि उपकरणों की बढ़ती कीमतों पर भी सरकार ने कोई राहत नहीं दी है।
मनरेगा को लेकर राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार इस महत्वपूर्ण योजना को लगातार कमजोर करने का प्रयास कर रही है, जबकि मनरेगा गरीब और मजदूर वर्ग के लिए केवल एक योजना नहीं बल्कि सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि 100 दिन के काम की कानूनी गारंटी को व्यवहार में कमजोर किया जा रहा है, मजदूरी का भुगतान समय पर नहीं हो रहा और न्यूनतम मजदूरी के अधिकारों पर भी लगातार हमले किए जा रहे हैं।
इसके साथ ही राव नरेंद्र सिंह ने संगठनात्मक स्थिति पर जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा में जिला संगठन का पुनर्गठन तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश के कुल 33 जिलों में से 26 जिलों की कार्यकारिणी घोषित की जा चुकी है तथा शेष बचे जिलों की सूची भी शीघ्र जारी कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर पहले जो समस्या थी, उसमें कई जगह दो विधानसभाओं को मिलाकर एक ही ब्लॉक बना दिया गया था, जिससे संगठनात्मक कार्य में दिक्कत आ रही थी। अब इस व्यवस्था को सुधारते हुए प्रत्येक विधानसभा को उसका अलग ब्लॉक निर्धारित किया गया है, ताकि कार्यकर्ताओं को स्पष्ट जिम्मेदारी मिले और संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत हो सके।
उन्होंने यह भी कहा कि ब्लॉक अध्यक्षों की सूची भी जल्द जारी की जाएगी। इसके साथ-साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य लगातार जारी है, ताकि कांग्रेस पार्टी की नीतियां और कार्यक्रम सीधे आम जनता तक पहुंच सकें।
अंत में राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि बजट के बाद शेयर बाजार में आई गिरावट यह दर्शाती है कि निवेशकों का भी इस बजट पर भरोसा नहीं है। आर्थिक नीतियों से न तो आम जनता संतुष्ट है और न ही उद्योग जगत। कांग्रेस पार्टी किसानों, मजदूरों, युवाओं और गरीब वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
इस अवसर पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व मंत्री अंतर सिंह सैनी, पूर्व बरवाला प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह गंगवा,वरिष्ठ नेता धर्मवीर गोयत, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट कमल सहरावत, केकेसी प्रदेश उपाध्यक्ष गीता आहूजा,पूर्व चेयरमैन सुखबीर सिंह डूडी, पूर्व चेयरमैन कृष्ण कुमार यादव, ज़िला प्रवक्ता योगेश सिहाग,ओबीसी ज़िला अध्यक्ष अजीत यादव, एस सी महासचिव सुखबीर नागर , पूर्व सेवा दल ज़िला अध्यक्ष संदीप पातड़, वरिष्ठ नेता दलजीत पंघाल, पूर्व ज़िला परिषद् सदस्य बीरमति सरोहा, वरिष्ठ नेता अमर गुप्ता, दिनेश पूनिया, कपिल श्योराण,भूप सिंह घोडेला, श्याम लाल सरवटे, घनस्याम वर्मा,संदीप सिहाग मिल गेट, मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress Organization to be Strengthened from Village to Booth Level, Every Worker to be Given Clear Responsibility: Rao Narendra Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hisar, haryana pradesh congress committee, rao narendra singh, central budget 2026, farmers, employment, inflation, rural economy, mgnrega, organizational restructuring, block presidents, youth, workers, opposition criticism, congress leaders, press conference, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hisar news, hisar news in hindi, real time hisar city news, real time news, hisar news khas khabar, hisar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved