• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अग्रोहा धाम में 10 नवंबर को विशाल महाकुंभ में देशभर से भारी संख्या में लोग भाग लेंगे

A large number of people from all over the country will participate in the huge Maha Kumbh at Agroha Dham on November 10 - Hisar News in Hindi

हिसार। अग्रोहा धाम में 10 नवंबर को 41 वां विशाल महाकुंभ होगा। जिसमें देश भर से भारी संख्या में लोग भाग लेंगे। महाकुंभ का शुभारंभ प्रांत 6ः00 बजे शक्ति सरोवर स्नान व मंदिर में आरती से किया जाएगा। अग्रोहा धाम में मुख्य कार्यक्रम महासम्मेलन व भव्य संस्कृत कार्यक्रम दोपहर 12ः00 बजे से आरम्भ होगा। जिसमें महामंडलेश्वर कुमार स्वामी व भजन सम्राट कन्हैया मित्तल व अन्य टीवी कलाकार भाग लेंगे। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने बताया कि अग्रोहा धाम में 30 करोड़ रुपए की लागत से महाराजा अग्रसेन जी के नाम पर दो संग्रहालय बनाए गए हैं। अग्रोहा धाम में करोड़ों रुपए की लागत से ऑडिटोरियम, बैंक्विट हॉल व भोजनालय कक्ष का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा अग्रोहा धाम में विकास कार्य व सुंदरीकरण कार्य का काम लगातार जारी है। बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम की तरफ से 10 एकड़ में महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल स्कूल अग्रोहा में बनाया जाएगा। ताकि देश के कोने-कोने से बच्चे अग्रोहा में पढ़ लिखकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ महान पुरुष व देश भक्तों की जीवनी से प्रेरणा लेकर ज्यादा से ज्यादा राष्ट्र व जनता की सेवा में अपना योगदान दे सके।
बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को अपनी घोषणा के अनुसार अग्रोहा को रेलवे लाइन से जोड़ने व अग्रोहा टीले की खुदाई करवानी चाहिए। केंद्र सरकार ने 2022-23 के वार्षिक बजट में हिसार, अग्रोहा, सिरसा रेलवे लाइन से जोड़ने का बजट में प्रस्ताव पास किया हुआ है और अग्रोहा धाम टीले की खुदाई का शुभारंभ 8 महीने पहले करने के बावजूद आज तक उस पर कोई काम न होने पर वैश्य समाज में नाराजगी है। जबकि अग्रोहा धाम में हर रोज देश के कोने-कोने से हजारों लोग दर्शन के लिए आते हैं। केंद्र सरकार को अग्रोहा को पर्यटन स्थल बनाना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A large number of people from all over the country will participate in the huge Maha Kumbh at Agroha Dham on November 10
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hisar, maha kumbh, agroha dham, shakti sarovar, aarti, maha sammelan, sanskrit program, mahamandleshwar kumar swami, bhajan samrat kanhaiya mittal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hisar news, hisar news in hindi, real time hisar city news, real time news, hisar news khas khabar, hisar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved