• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

“डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं लोकतंत्र में युवाओ की आवाज़ दबाने वालों को हरियाणा की जनता जवाब देगी!” : राव नरेंद्र सिंह

We will neither be intimidated nor bow down; the people of Haryana will give a fitting reply to those who seek to suppress the voice of the youth in a democracy! : Rao Narendra Singh - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम। 21 अगस्त 2026 को गुरुग्राम में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं एवं छात्र नेताओं के खिलाफ दर्ज FIR, गिरफ्तारियों तथा कथित पुलिस प्रताड़ना के विरोध में आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गुरुग्राम में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले में तत्काल, निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई की मांग की। राव नरेंद्र सिंह ने प्रमुख रूप से मांग की कि युवा कांग्रेस एवं NSUI के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ गुरुग्राम ग्रामीण एवं गुरुग्राम शहरी के दोनों जिला अध्यक्षों के खिलाफ दर्ज FIR को वापस/रद्द किया जाए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं उनके परिवारों को परेशान या धमकाना तत्काल बंद किया जाए तथा जिन युवा कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं एवं जिला अध्यक्षों ने पुलिस हिरासत के दौरान मारपीट अथवा प्रताड़ना की शिकायत की है, उनका स्वतंत्र मेडिकल परीक्षण कराया जाए। साथ ही संबंधित स्थानों की CCTV फुटेज सुरक्षित रखने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाए।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस कानून और लोकतांत्रिक व्यवस्था का सम्मान करती है। शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन और अपनी बात रखने का अधिकार लोकतंत्र का मूल अधिकार है। राजनीतिक असहमति को दबाने के लिए पुलिस तंत्र का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार और पुलिस प्रशासन ने इन मांगों पर तत्काल और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की, तो यह आंदोलन केवल गुरुग्राम तक सीमित नहीं रहेगा। हरियाणा के हर जिले में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता और छात्र लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे।
यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति या संगठन की नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों, न्याय और कानून के शासन की लड़ाई है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने, उनके परिवारों पर दबाव बनाने या शांतिपूर्ण राजनीतिक विरोध को अपराध की तरह पेश करने की किसी भी कोशिश का पूरे हरियाणा में लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा।
हमारे युवा कार्यकर्ता, छात्र और जिला अध्यक्ष आरोपी नहीं, लोकतंत्र की आवाज़ हैं। आवाज़ दबाने की हर कोशिश का पूरे हरियाणा में लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहेपूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदयभान, उपनेता एवं विधायक आफताब अहमद, विधायक बी.बी. बतरा, विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व मंत्री करण दलाल, पूर्व मंत्री जगदीश यादव, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, पूर्व मंत्री जसवंत बावल, NSUI प्रदेश अध्यक्ष अविनाश यादव, KKC प्रदेश अध्यक्ष नरेश मलिक, वीरेंद्र बिल्लू यादव सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्षों में सत्यवीर झुकिया, परवीन चौधरी, सुभाष छावड़ी, नेत्रपाल अधाना, सुशील धानक, कमल दीवान, रमेश मलिक, संजीव दहिया, शाहिदा खान, बलजीत सिंह, प्रदीप गुलिया, दुष्यंत चौहान, पवन अग्रवाल, संजय चौहान, देवेंद्र सिंह, कुलदीप, बलवान रंगा एवं नरपाल सिंह सहित अनेक जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।
माइनॉरिटी कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल ग़फ़ार कुरैशी, सुधीर चौधरी, सीमा पहुजा, सीमा हुड्डा, सुनीता सहरावत, सुनीता वर्मा, रेखा मलिक सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्षों, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, NSUI, KKC तथा अन्य फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-We will neither be intimidated nor bow down; the people of Haryana will give a fitting reply to those who seek to suppress the voice of the youth in a democracy! : Rao Narendra Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rao narendra singh, haryana congress, gurugram congress protest, congress protest, haryana politics, gurugram police, fir, nsui, youth congress, student leaders, political protest, police action, democracy, congress workers, haryana news, gurugram news, political opposition, law and order, cctv footage, memorandum, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved