• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा में रिश्वत लेते धरे गए दो अफसर

Two officers were caught taking bribe in Haryana - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम। हरियाणा के फरीदाबाद में तैनात एक पुलिस अफसर और गुरुग्राम स्थित एक जेल के सहायक अधीक्षक को राज्य के विजिलेंस ब्यूरो की टीमों ने शुक्रवार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। विजिलेंस के एक अफसर ने इन दोनों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया, "भोंडसी जेल के सहायक अधीक्षक कृपा राम को एक कैदी की पत्नी से डेढ़ लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।" कृपा राम ने हत्या के एक आरोपी को भोंडसी जेल से स्थानांतरित नहीं करने के बदले में नकदी की मांग की थी। अधिकारी ने कहा, "गिरफ्तार अधिकारी ने कैदी की पत्नी से कहा था कि पैसा नहीं देने पर उसके पति को गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।"
अधिकारी ने दूसरी घटना के संदर्भ में कहा, "फरीदाबाद के सूरजकुंड थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार को एक व्यक्ति से पचास हजार रुपए लेते गिरफ्तार किया गया। उसने यह धन दो पक्षों के बीच के 2016 के एक मामले को निपटाने के एवज में मांगा था।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two officers were caught taking bribe in Haryana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bribe money, two officers arrested, haryana, gurugram, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved