• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुरुग्राम में ट्रक की इनोवा से टक्कर, 4 लोगों की मौत, 2 घायल

Truck collides with Innova in Gurugram, 4 killed, 2 injured - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम । गुरुग्राम में मंगलवार तड़के 1.40 बजे एक ट्रक के पलट जाने और इनोवा कार से टकरा जाने से दिल्ली-जयपुर राजमार्ग (एनएच -48) पर सिधरावली गांव के पास कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस के अनुसार हादसे में 1 महिला और 3 पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उस समय हुई जब चालक समेत छह लोग इनोवा कार से उदयपुर से नोएडा जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि, मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने कहा कि सभी मृतक नोएडा में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे।
बिलासपुर पुलिस थाने के थाना प्रभारी निरीक्षक अजय मलिक ने कहा, "हमने मृतक के परिवारों और घायलों को सूचित कर दिया है। प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई जारी है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Truck collides with Innova in Gurugram, 4 killed, 2 injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gurugram news, gurugram hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved