गुरुग्राम। गुरुग्राम के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्णकांत के सिक्युरिटी गार्ड ने अचानक आवेश में आकर न्यायाधीश की पत्नी और बेटे को गोली मार दी थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल 32 वर्षीय महिपाल सिंह ने 13 अक्टूबर को अपराह्न यहां सेक्टर 49 के भीड़भाड़ वाले बाजार में 38 वर्षीय रितु और 18 वर्षीय ध्रुव को गोली मारी थी। पुलिस उपायुक्त सुमित कुहर और सुलोचना गजराज घटना के बाद पहली बार औपचारिक रूप से मीडिया से मुखातिब हुए। रितु और ध्रुव दोनों बाजार की एक दुकान पर गए थे। जब वे लौटे तो महिपाल सिंह कार के पास नहीं था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कुहर ने बताया कि उसकी अनुपस्थिति को लेकर गुस्साई रितु ने महिपाल सिंह को फटकार लगाई और ध्रुव को गाड़ी की चाबी सौंपने को कहा। उनके बर्ताव को लेकर गुस्साए गार्ड ने पहले ध्रुव की पिटाई शुरू कर दी। ध्रुव गाड़ी की पिछली सीट पर बैठा था। कुछ मिनट बाद सिंह ने उसे दो गोली मारी।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope