• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीट मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, सरकार हर चर्चा के लिए तैयार: नायब सिंह सैनी

The culprits in the NEET case will not be spared, the government is ready for any discussion: Nayab Singh Saini - Gurugram News in Hindi

खास खबर। गुरुग्राम भाजपा के गुरुग्राम स्थित कार्यालय पर एक बैठक में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नीट परीक्षा और पेपर लीक जैसे मामलों को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह गंभीर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। सरकार संसद में इस विषय पर चर्चा के लिए भी पूरी तरह तैयार है और विपक्ष को भी सकारात्मक भूमिका निभाते हुए चर्चा में भाग लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने तंज कसा कि कांग्रेस और समूचा विपक्ष नीट पर चर्चा से भाग रहा है।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह करोड़ों युवाओं के भविष्य से जुड़ा विषय है। नरेंद्र मोदी सरकार कभी भी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी। सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए कठोर कानून और प्रभावी व्यवस्था बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन युवाओं के इस संवेदनशील मुद्दे पर भी राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं। यदि विपक्ष के पास कोई सार्थक सुझाव है तो उसे संसद में चर्चा के दौरान रखना चाहिए। सरकार हर सकारात्मक सुझाव पर विचार करने के लिए तैयार है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय तक सत्ता में रही है। उसके शासनकाल में अनेक बार पेपर लीक की घटनाएं हुईं। कई मामलों में परीक्षाएं समय पर रद्द नहीं की गईं और अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। इसके विपरीत, वर्तमान सरकार ने ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की है। नीट परीक्षा का परिणाम भी घोषित हो चुका है और सफल विद्यार्थी समय पर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने का अपराध किया है, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस विषय को लेकर अत्यंत गंभीर हैं। उन्होंने लोकसभा में भी स्पष्ट कहा है कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है और विपक्ष को भी इस विषय पर रचनात्मक सहयोग देना चाहिए, ताकि भविष्य में देश के किसी भी छात्र को इस प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी की बैठक में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पूरे वर्ष चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार इस ऐतिहासिक अवसर को राष्ट्रीय स्तर पर भव्य रूप से मनाएगी तथा हरियाणा में भी जन-जन की सहभागिता से व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The culprits in the NEET case will not be spared, the government is ready for any discussion: Nayab Singh Saini
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nayab singh saini chief minister of haryana, narendra modi prime minister, bharatiya janata party gurugram office meeting, neet exam paper leak strict action, central government examination integrity commitment, gurugram, haryana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved