गुरुग्राम। एक उड़ान संस्था एवं करुणा जनकल्याण सेवा समिति के द्वारा संयुक्त तत्वधान में शुरू किये गए वृक्ष लगाओं व इस तपती गर्मी में पक्षियों को दाना -पानी उपलब्ध कराने के अभियान के अंतर्गत आज एक उड़ान संस्था की संचालिका कल्याणी व करुणा के प्रदेशाध्यक्ष परमजीत सिंह के नेतृत्व में आज भोंडसी जेल के उप - अधीक्षक दीनदयाल तंवर (एच.पी.एस) को कसोरे (मिट्टी का बर्तन) भेंट किए व पौधरोपण किया।
जेल में स्वमसेवी संस्थाओं द्वारा आयोजित किए गए संयुक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक उड़ान की संचालिका कल्याणी ने जेल के कैदियों व स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि पानी पिलाना बहुत बड़ा पुण्य का कार्य होता है। उन्होंने कहा कि ये हमें नैतिकता के आधार पर गर्मियों में पक्षियों के लिए दाना - पानी की समुचित व्यवस्था की जाये। उन्होंने कहा कि हमें अपने व अपने परिवार के सदस्यों के जन्मदिन के अवसर पर एक पेड़ आवश्यक लगाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पृथ्वी को हरा - भरा रखना हमारी जिम्मेदारी बनती है। वही करुणा जनकल्याण समिति के प्रदेशाध्यक्ष परमजीत सिंह ने कहा कि गर्मी के मौसम में मनुष्य के लिए पक्षियों को दाना - पानी उपलब्ध कराना सबसे ज़्यादा पुण्य का कार्य है और उन्हें जेल परिसर में अपने हाथों से एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए व गर्मियों में पक्षियों को मरने से बचाने के लिए हर रोज़ कसोरों में पानी भरकर पिलाना चाहिए। इस मौके पर जेल उप - अधीक्षक दिनदयाल तंवर ने संस्थाओं के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि वे अपनी ओर से जेल के प्रांगण को हरा - भरा रखेंगे व पक्षियों के लिए पानी की समुचित व्यवस्था करेंगे ।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope