गुरुग्राम। राजस्थान के कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी का कोविड-19 से निधन हो गया है। उन्होंने गुरुग्राम के अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो 65 साल के थे। त्रिवेदी भीलवाड़ा से विधायक थे। उन्हें कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। वो कोरोना पॉजिटिव थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कैलाश त्रिवेदी के निधन पर दुख जताया है। राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख गोविंद सिंह दोतासरा और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी त्रिवेदी के निधन पर शोक जताया।
त्रिवेदी भीलवाड़ा के सहाड़ा से तीन बार के विधायक थे। वो करीब एक महीने पहले कोरोना पॉजिटिव हुए थे। उन्हें पहले भीलवाड़ा और फिर जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
त्रिवेदी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खास माने जाते थे। (आईएएनएस)
शराब घोटाला मामला: केजरीवाल की ED हिरासत पर फैसला अदालत ने सुरक्षित रखा
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा : योगी
Daily Horoscope