• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुरुग्राम में पत्नी और बेटे की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लिया

Police remanded the accused of murdering his wife and son in Gurugram for two days. - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम । अशोक विहार फेज-3 के जे ब्लॉक में शनिवार रात घरेलू विवाद में एक कंपनी के सिक्योरिटी ऑफिसर अनिल कुमार तंवर (56) ने पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने बेटे के ऊपर 6 और पत्नी के ऊपर 3 फायर किए थे। मृतकों की पहचान आशा तंवर (52) और बेटे प्रशांत तंवर (27) के रूप में हुई थी। जानकारी के अनुसार, सिक्योरिटी ऑफिसर का शनिवार देर रात अपनी पत्नी से झगड़ा चल रहा था। बेटे ने झगड़ा रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने दोनों को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोलियां मार दी। हत्या के बाद आरोपी पत्नी और बेटे के शव के पास चुपचाप बैठा रहा। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मौके से लाइसेंसी पिस्टल और 14 खोखा कारतूस बरामद किए। सेक्टर-44 स्थित कंपनी में सिक्योरिटी ऑफिसर की नौकरी करने वाला अनिल कुमार तंवर मूलरूप से हरियाणा के भिवानी के तिगड़ाना गांव का रहने वाला है। वह 20 वर्ष से गुरुग्राम के अशोक विहार फेज-3 के जे ब्लॉक में परिवार के साथ रह रहा था। अनिल की पत्नी आशा तंवर शहर के कार्टरपुरी क्षेत्र में एक निजी स्कूल चलाती थी। बेटा प्रशांत अपनी मां के साथ स्कूल के प्रबंधन और संचालन का काम संभालता था।
पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत पर सेक्टर-5 थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को कोर्ट पेश में कर दो दिन की रिमांड पर लिया है।
अनिल कुमार तंवर की बेटी ने पुलिस को बताया कि रात को उनके पिता व मां आशा तंवर के बीच झगड़ा हो रहा था। उसका भाई प्रशांत दोनों को समझाने गया तो पिता ने लाइसेंसी हथियार से दोनों को गोली मार दी।
गुरुग्राम पुलिस ने एक्स पोस्ट कर बताया, "थाना सेक्टर-5, गुरुग्राम पुलिस ने पत्नी व बेटे की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। घरेलू विवाद के दौरान आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी (52) और पुत्र (27) पर फायरिंग की, जिससे दोनों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई लाइसेंसी रिवॉल्वर तथा 14 खाली कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Police remanded the accused of murdering his wife and son in Gurugram for two days.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gurugram police, gurugram, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved