• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुरुग्राम में नग्न अवस्था में दौड़ा नाइजीरियाई नागरिक, हुआ गिरफ्तार

Nigerian man runs naked in Gurugram, arrested - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम। नाइजीरिया का एक नागरिक गुरुग्राम में एक व्यस्त सड़क पर नग्न अवस्था में दौड़ रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, युवक को सेक्टर 69 के ट्यूलिप चौक के पास बुधवार शाम करीब छह बजे नग्न अवस्था में दौड़ते देखा गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो वह पास के एक गांव की ओर भागा जहां स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांध दिया। पुलिस ने तुरंत युवक को हिरासत में ले लिया और जांच के लिए सिविल अस्पताल ले गई।
बादशाहपुर के एसएचओ मदन लाल ने कहा, हमने नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं। उसका मानसिक स्वास्थ्य स्थिर पाया गया है, हम उसके खिलाफ मामला दर्ज करेंगे।
उन्होंने कहा, हम इसके पीछे कारण जानने की कोशिश कर रहे हैं। हम जांच कर रहे हैं कि क्या वह किसी ड्रग्स या शराब के प्रभाव में था।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nigerian man runs naked in Gurugram, arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gurugram, badshahpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved