• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नए साल, शादी-समारोह में एनसीआर में पटाखे चलाने पर रोक

New year, ban on running firecrackers in NCR at wedding ceremony - Gurugram News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशानुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में नववर्ष, विवाह समारोह तथा अन्य समारोह में पटाखे चलाने पर रोक लगा दी है। पलवल के उपायुक्त मनीराम शर्मा ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा यह निर्णय एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते वायु/ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से लिया गया है। पटाखों के चलने के कारण वायु प्रदूषण बढ़ता है। इसके अतिरिक्त, विवाह कार्यों व अन्य समारोहों में बड़े पैमाने पर पटाखों का प्रयोग होने से ध्वनि व वायु प्रदूषण बढ़ता हैं। नए साल के अवसर पर भी पटाखों के इस्तेमाल होने की संभावना रहती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में विवाह कार्यों, अन्य समारोहों और नए साल के उत्सव में पटाखों के प्रयोग को निषेध किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-New year, ban on running firecrackers in NCR at wedding ceremony
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana news, chandigarh news, wedding ceremony, new year, ban on running firecrackers in ncr, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved