• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उद्योगों के लिए कारगर नीति बनाने की मांग करेगा राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन : अशोक बुवानीवाला

National Public Industries Trade Organization will demand to make effective policy for industries: Ashok Buwaniwala - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा है कि उनका संगठन जल्दी सभी राजनीतिक दलों से संपर्क कर आने वाले लोकसभा चुनाव में मध्यम, लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों के लिए कारगर नीति बनाने की बात उनके चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग करेगा। अशोक बुवानीवाला ने कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण मध्यम, लघु एवं कुटीर उद्योग अंतिम सांस ले रहे हैं। इस क्षेत्र में काम कर रहे लोग दो वक्त की रोटी भी नहीं जुटा पा रहे हैं ऐसे में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन देश के सभी मुख्य राजनीतिक दलों की चुनाव घोषणा पत्र समितियों से मुलाकात कर आने वाले चुनाव में उनके घोषणा पत्र में इस क्षेत्र को प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने और इस क्षेत्र को राहत देकर इन्हें पुनर्जीवित करने की मांग करेगा। व्यापारी नेता ने कहा कि मध्यम लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों को भारी भरकम करों से छूट मिलनी चाहिए और उन्हें कम ब्याज पर या ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के अर्थव्यवस्था जहां कृषि आधारित है वहीं यह छोटे उद्योग और व्यापार गांव देहात में कुछ लोगों को रोजगार देने का काम करते हैं। यह छोटे उद्योग सरकार के भारी-भरकम टैक्स दे पाने में असक्षम हैं।
उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को इस क्षेत्र को ध्यान में रखकर अपना चुनाव घोषणा पत्र तैयार करना चाहिए, ताकि यह क्षेत्र जीवित रह सके जो गांव के लोगों को वहीं पर रोजगार देने और कम मूल्य पर सामान उपलब्ध कराने का काम कर रहे हैं।
अशोक बुवानीवाला ने कहा कि राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने इस बारे में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की चुनाव घोषणा पत्र समितियां से मिलने का समय मांगा है ताकि उनके साथ बैठकर इस क्षेत्र की समस्याओं पर मंथन किया जा सके और चुनाव घोषणा पत्र में इस क्षेत्र को समस्याओं से निकालने का प्रयास किया जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-National Public Industries Trade Organization will demand to make effective policy for industries: Ashok Buwaniwala
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gurugram, ashok buwaniwala, executive president, rashtriya jan udyog vyapar sangathan, organization, contact, political parties, demand, effective policy, medium, small, micro industries, election manifesto, lok sabha elections, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved