• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

महिला से मासूम को छीन ऑटो से फेंका, फिर किया गैंगरेप, बच्ची की मौत

गुडग़ांव। गुडग़ांव में एक महिला के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया। इससे पहले उसकी गोद से 8 माह की बच्ची को उससे छीनकर ऑटो से बाहर फेंक दिया, बच्ची का सिर सडक़ से टकराया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह महिला पड़ोसियों से झगड़े के बाद जान बचाकर अपनी इस बेटी को लेकर मायके जा रही थी। देर रात महिला की शिकायत पर आईएमटी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। महिला ने सोमवार को गैंगरेप का मामला दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर, डीसीपी व एसीपी भी सोमवार सुबह आईएमटी थाने पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में गैंगरेप की धारा जोड़ दी है। तेईस वर्षीय पीडि़त महिला के हवाले से पुलिस ने बताया कि अपने पति के साथ 29 मई को पड़ोसियों से झगड़ा हो गया था। वह अपने पति के साथ बासकुसला में रहती है। रात को पति के ड्यूटी पर जाने के बाद पड़ोसियों ने फिर झगड़ा शुरू कर दिया। इस पर महिला अपनी 8 महीने की बेटी को लेकर खांडसा गांव में अपने माता-पिता के घर जाने के लिए आईएमटी चौक आ गई। यहां पर उसने ट्रक में लिफ्ट ली। ट्रक चालक ने उससे छेड़छाड़ की तो वह खेडक़ीदौला टोल के पास उतर गई। इसके बाद उसने टोल से ऑटो पकड़ा। ऑटो में तीन युवक सवार थे। उसने पुलिस को बताया कि जैसे ही वह ऑटो में बैठी, आरोपियों ने उसके साथ छेडख़ानी शुरू कर दी। महिला के मुताबिक, इससे मैं बुरी तरह से डर गई, मेरी गोद में बैठी 8 महीने की बच्ची घबराकर रोने लगी। उन्होंने उसे मुझसे छीना और ऑटो से बाहर फेंक दिया। इसके बाद वह खूब चीखी चिल्लाई, लेकिन उन लोगों पर इसका कोई असर नहीं हुआ और उसके साथ इसके बाद उन्होंने उसका रेप किया और भाग गए। आरोप है कि तीनों ने उसे सुनसान जगह ले जाकर गैंगरेप किया। किसी तरह महिला मायके पहुंची और देर रात आईएमटी थाने में शिकायत दी गई।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Baby girl snatched and thrown from auto by mothers rapists
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: murder, child, rape, gurugram, haryana, law and order, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved