गुरुग्राम। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश सिंह यादव की आगरा न्यायालय में हत्या करने के बाद खुद को गोली मार लेने वाले वकील की शनिवार को गुरुग्राम के एक अस्पताल में मौत हो गई। मनीष शर्मा को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कोमा में थे और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शनिवार अपराह्न उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शर्मा ने अपने सहकर्मी दरवेश सिंह यादव को 12 जून को गोली मार दी थी। उसके दो दिन पहले ही वह बार काउंसिल की अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं। शर्मा ने दरवेश पर तीन गोलियां दागी थीं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी। उसके तत्काल बाद शर्मा ने खुद के सिर में गोली दाग ली थी।
शिंदे गुट में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई नॉर्थ वेस्ट से हो सकते हैं उम्मीदवार
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा : योगी
Daily Horoscope