• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा पुलिस की साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 125 गिरफ्तार

Major action by Haryana Police against cyber criminals, 125 arrested - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम। हरियणा पुलिस ने धोखाधड़ी में शामिल साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। राज्य पुलिस ने नूंह जिले में साइबर क्राइम हॉट-स्पॉट क्षेत्रों में छापेमारी की। हरियाणा पुलिस की 5,000 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 102 टीमों ने शुक्रवार देर रात नूंह जिले के 14 गांवों में 300 स्थानों पर छापेमारी। इस दौरान टीम ने 125 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान पुलिस की टीम ने बड़ी संख्या में स्मार्टफोन, लैपटॉप, आधार कार्ड और एटीएम स्वाइप मशीन समेत अन्य सामान बरामद किया है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के डीआईजी सिमरदीप सिंह ने शुक्रवार को कहा, हरियाणा के डीजीपी पी.के. अग्रवाल के आदेश पर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ यह अभियान शुरू किया है।
उन्होंने कहा, नूंह जिले के अलग-अलग इलाकों में साइबर ठगी से जुड़ी खुफिया जानकारी और अन्य इनपुट मिलने के बाद उन्होंने भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की।
हरियाणा पुलिस ने इस अभियान के लिए 5,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमें बनाईं। जिसमें 1 एसपी, 6 एडिशनल एसपी, 14 डीएसपी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे, जिन्होंने साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की।
सिंह ने कहा, पुलिस की अलग-अलग टीमों ने एक साथ पुन्हाना, पिनगवां, फिरोजपुर झिरका और बिछोरे इलाकों के 14 चिन्हित गांवों में छापेमारी की।
नूंह एसपी वरुण सिंगला ने कहा कि पुलिस ने सबसे पहले जिले में साइबर क्राइम के हॉट-स्पॉट माने जाने वाले 14 गांवों की मैपिंग कर टारगेट तय किया। इसके बाद टीम द्वारा खेडला, लुहिंगा खुर्द, लुहिंगा कलां, गोकलपुर, गोधोला, अमीनाबाद, महू, गुलालता, जयमत, जाखोपुर, नई, तिरवारा, ममलिका और पापड़ा जैसे गांवों को साइबर क्राइम हॉटस्पॉट के रूप में पहचाना गया और छापे मारे गए।
8 अप्रैल से अब तक साइबर धोखाधड़ी के मामलों में शामिल 20 अपराधियों को नूंह पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक 31 अपराधी नई गांव से, लुहिंगा कलां से 25, जैमत और जाखोपुर से 20-20, खेड़ला और तिरवारा से 17-17 और अमीनाबाद से 11 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं।
पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 66 स्मार्टफोन, 65 फर्जी सिम, 166 आधार कार्ड, 3 लैपटॉप, विभिन्न बैंकों के 128 एटीएम कार्ड, 2 एटीएम स्वाइप मशीन, 1 एईपीएस मशीन, 6 स्कैनर, 5 पैन कार्ड आदि बरामद हुए हैं।
इसके अलावा आरोपियों के पास से 7 देशी पिस्टल, 2 कारतूस, 2 कार, 4 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और 22 बाइकें भी जब्त की गई हैं।
सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार गए आरोपियों का संबंध अन्य राज्यों के साइबर अपराधियों से भी सामने आया है, और इस संबंध में आगे की जांच जारी है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major action by Haryana Police against cyber criminals, 125 arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana police, cyber criminal, gurugram, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved