• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मधु आजाद गुरुग्राम की नई महापौर

Madhu Azad Gurujram new mayor - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम| मधु आजाद शुक्रवार को गुरुग्राम की नई महापौर चुनी गईं। वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर पदों पर भी महिलाएं चुनी गईं हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार व गुरुग्राम के वार्ड नंबर सात की पार्षद मधु आजाद को निर्विरोध महापौर चुना गया।

महापौर का पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है जबकि वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर पद समान्य वर्ग के लिए है।

लेकिन, भाजपा को उस वक्त झटका लगा जब कांग्रेस समर्थित प्रमिला गजे कबालाना वरिष्ठ उप महापौर चुन ली गईं। वह वार्ड नंबर नौ की पार्षद हैं।

कबालाना को कुल 35 मतों में से 23 मत मिले। भाजपा के ब्रह्म यादव को 12 मत मिले।

भाजपा की सुनीता यादव निर्विरोध उप महापौर चुनी गईं। वह वार्ड नंबर 33 से पार्षद हैं।

गुरुग्राम नगर निगम के 35 वार्ड के चुनाव 24 सितम्बर को हुए थे और नतीजों का ऐलान उसी दिन कर दिया गया था।

हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा ने चुनाव अपने निशान पर लड़ा लेकिन उसे केवल 14 वार्ड में जीत मिली। बाद में पार्टी नेता व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह छह निर्दलीय पार्षदों को और हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिह भी छह निर्दलीय पार्षदों को भाजपा के पाले में लाने में सफल रहे और पार्टी के पार्षदों की संख्या 26 हो गई। इसके बावजूद पार्टी के वरिष्ठ उप महापौर पद के प्रत्याशी को महज 12 मत मिलना पार्टी के लिए एक झटका है।

महापौर आजाद को राव इंद्रजीत सिंह गुट का माना जाता है।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Madhu Azad Gurujram new mayor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madhu azad gurujram new mayor, gurugram nagar nigam election, gurugram update news, gurugram latest news, gurugram mayour, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved