• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : सीएम नायब सिंह सैनी ने परिवार संग किया योगाभ्यास, नागरिकों से योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का किया आह्वान

International Yoga Day: CM Nayab Singh Saini Practices Yoga with Family - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की श्रृंखला के अंतर्गत गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क (लेज़र वैली) में अपने परिवारजनों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और इसे जन-आंदोलन बनाने की अपील की। योगाभ्यास के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी प्रयासों से योग आज पूरे विश्व में भारत की प्राचीन धरोहर का गौरव बन चुका है। योग वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य, संतुलन और शांति का प्रतीक बन गया है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ने विश्व पटल पर एक विशेष और ऐतिहासिक पहचान स्थापित की है।" मुख्यमंत्री ने आमजन से इस मुहिम से जुड़ने का आग्रह करते हुए कहा कि स्वस्थ, सशक्त और रोगमुक्त समाज के निर्माण के लिए योग बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों से नियमित रूप से योग अपनाने और इसे अपनी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-International Yoga Day: CM Nayab Singh Saini Practices Yoga with Family
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cm nayab singh saini, international yoga day, gurugram laser valley park, haryana news, pm narendra modi, yoga abhiyan haryana, healthy society, maharana pratap swarna jayanti park, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved