• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुरुग्राम में मामूली विवाद के बाद पति ने पत्नी को चाकू मारा, हालत गंभीर

Husband stabs wife after minor dispute in Gurugram, condition critical - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम। गुरुग्राम के ओम नगर इलाके में दिवाली के दिन मामूली विवाद में पति ने कथित तौर पर पत्नी को चाकू मार दिया। पीड़िता रुक्मणी को गुरुग्राम के एक सामान्य अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने की वजह से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। दंपति की मकान मालिक सुमित्रा द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, घटना 12 नवंबर को रात 9 बजे के आसपास हुई। पीड़िता के बेटे ने सुमित्रा को बताया था कि उसके पिता अरविंद प्रसाद ने उसकी मां की पिटाई की है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि जब मैं रुक्मणी के बेटे के साथ उसके घर गई तो देखा कि उसके गले से खून बह रहा था। अरविंद मौके से भाग गया था और हम तुरंत रुक्मणी को सिविल अस्पताल ले गए और बाद में उसे गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
एक शिकायत के आधार पर शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की प्रासंगिक धाराओं के तहत आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
शिवाजी नगर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण के. ने कहा, शुरुआती जांच से पता चला है कि दंपति के बीच कुछ विवाद के कारण घटना हुई। घायल महिला का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। हम फरार आरोपी की तलाश कर रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Husband stabs wife after minor dispute in Gurugram, condition critical
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gurugram, dispute, husband, wife, stabbed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved