• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पत्नी के विवाहेतर संबंधों के चलते पति ने की आत्महत्या

Husband commits suicide due to wife extramarital affair - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम । गुरुग्राम के सेक्टर-50 स्थित एक महंगे निजी स्कूल में पत्नी के कथित विवाहेतर संबंध के चलते एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को सुसाइड नोट के आधार पर इस बात का खुलासा किया। मृतक की पहचान अखिलेश कुमार के रूप में हुई है जो मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला है। वह गुरुग्राम के एक निजी स्कूल में सुपरवाइजर का काम करता था। पुलिस के अनुसार, व्यक्ति को अपनी पत्नी के तीन पुरुषों के साथ विवाहेतर संबंधों के बारे में पता चला था। मृतक के परिजनों का आरोप है उसने अपनी पत्नी से कहा था कि वह अपने चाल-चलन में सुधार करे, लेकिन उसने उसकी बात नहीं मानी। वह शख्स डिप्रेशन में चला गया और उसने सोमवार को यह बड़ा कदम उठाया।
अखिलेश के चचेरे भाई राम अवतार ने अपनी पुलिस शिकायत में आरोप लगाया है कि मृतक की पत्नी सोमवती और उसकी सास चंद्रबाई ने उसके भाई को यह कदम उठाने में मदद की और उसे उकसाया।
सेक्टर-50 थाने में दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Husband commits suicide due to wife extramarital affair
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: commits suicide, extramarital affair, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved