गुरुग्राम। गृहमंत्री अनिल विज स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड गेम्स में शामिल होने वाले खिलाड़ियों से गुरुग्राम में मुलाकात करेंगे। ये खिलाड़ी बर्लिन (जर्मनी) के लिए रवाना होने से पहले गुरुग्राम में जुटेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विज यहां खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे तथा उन्हें कामयाबी के मंत्र भी देंगे।
हरियाणा के विशेष खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए यह कार्यक्रम सेक्टर 14 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम में किया जाएगा।
बर्लिन जाने वाले भारत के स्पेशल खिलाड़ियों में 12 हरियाणा के हैं। इनमें से छह खिलाड़ी गुरुग्राम से संबंध रखते हैं। जर्मनी के बर्लिन में यह प्रतियोगिता 17 से 24 जून तक आयोजित की जानी है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope