• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा सीएम ने गुरुग्राम में किया 'जीवीपी मुक्त अभियान' का शुभारंभ, लोगों से स्वच्छता के काम में योगदान की अपील

Haryana CM launches GVP-Free Campaign in Gurugram, urges people to contribute to cleanliness work - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुग्राम में 'स्वच्छता ही सेवा 2026' के तहत 'जीवीपी मुक्त अभियान' का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं सफाई कर श्रमदान किया और इसके उपरांत उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "'सेवा संकल्प अभियान' चल रहा है और इसमें भाजपा के सभी कार्यकर्ता और आम लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आज 2 अक्टूबर है, यानी गांधी जयंती। इस मौके पर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत' के आह्वान को ध्यान में रखकर 'जीवीपी मुक्त अभियान' का निर्णय लियया है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां कूड़े के ढेर हैं, उन्हें साफ करना है, ताकि प्रधानमंत्री के आह्वान को सार्थक किया जाए। पूरे जिले में कचरे के 189 ढेर हैं। आज से अभियान की शुरुआत हुई है और उन्हें अगले 10 दिनों में हटा दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा, "मैं जनता से अपील करता हूं कि वे सहयोग करें और स्वच्छता के काम में अपना योगदान दें। अगर हम सहयोग करेंगे, तो हमारे गांव, राज्य और देश स्वच्छ होगा, प्रधानमंत्री के विजन को पूरा करेंगे और हम सभी स्वस्थ रहेंगे। हमें संकल्प लेना होगा कि न तो हम कचरा फैलाएंगे और न ही किसी को फैलाने देंगे। इसी संकल्प के साथ हम अपने घरों, मोहल्लों, सड़कों और शहरों को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए काम करेंगे। यह अभियान आज शुरू किया गया है और मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं।"
सीएम सैनी ने कहा कि मैंने स्वच्छता को लेकर युवा, महिलाएं, दुकानदार और आम जनमानस, सभी से अपील की है। कूड़े को सही जगह ही फेंका जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "जहां स्वच्छता होगी, वहां सुंदरता होगी और व्यक्ति का मन भी लगेगा। गंदगी होने पर कहीं पर किसी व्यक्ति के बैठने का भी मन नहीं होता है। वहां से बहुत सी बीमारियां भी फैलती हैं। इसलिए हमें आज संकल्प लेकर आगे बढ़ना चाहिए।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana CM launches GVP-Free Campaign in Gurugram, urges people to contribute to cleanliness work
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gurugram, haryana cm, haryana, gvp-free campaign in gurugram, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved