बवानी खेरा (हरियाणा)। राफेल पूजा विवाद पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को सवाल किया कि वे लड़ाकू विमान राफेल पर अगर ओम नहीं लिखते तो उन्हें क्या लिखना चाहिए था। हरियाणा में भिवानी जिला में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि राफेल विमान में मैंने जब ओम लिखा, तो लोगों ने कहा कि उन्हें ओम क्यों लिखा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि अगर मैं ओम ना लिखता तो विमान पर मुझे क्या लिखना चाहिए था। हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। राहुल गांधी ने कहा कि रक्षा मंत्री राफेल विमान की डिलीवरी लेने पेरिस इसलिए गए क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के मन में फ्रांस की दसॉ एविएशन से 36000 करोड़ रुपए में 36 राफेल खरीदने का अपराध है। जनसभा में राजनाथ ने कांग्रेस पर कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, यह एक आंतरिक मुद्दा है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope