• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुरुग्राम पुलिस ने 17 बार और क्लबों पर छापा मारा, 2 लोग गिरफ्तार

Gurugram Police raids 17 more bars, 2 people arrested - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम, । गुरुग्राम पुलिस और ड्रग कंट्रोल विभाग की एक संयुक्त टीम ने बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात सेक्टर-29 में करीब 17 बार और क्लबों में छापा मारा, और उचित लाइसेंस के बिना ग्राहकों को कथित रूप से हुक्का और अवैध मादक पदार्थ परोसने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ पब/बार और रेस्तरां में अवैध मादक पदार्थ परोसे जा रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई की। संदिग्धों के खिलाफ सेक्टर 29 में डीएलएफ पुलिस स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकेन ने कहा, कुछ अन्य संदिग्धों की पहचान की गई है। विस्तृत जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gurugram Police raids 17 more bars, 2 people arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gurugram police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved