• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुरुग्राम : छठ पूजा का समापन, उगते सूर्य को अर्पित किया गया अर्घ्य

Gurugram: Chhath Puja concluded, offerings made to the rising sun - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम। गुरुग्राम में आज सुबह छठ पूजा का समापन हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी पूजा पूरी की। पूरे गुरुग्राम में इस अवसर के लिए लगभग 100 से अधिक घाट बनाए गए थे, जहां सुरक्षा और सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए गए थे। गुरुग्राम में छठ पूजा के पावन मौके पर आज सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे। कल देर शाम डूबते सूरज को जल अर्पित करने के बाद, लोगों को सुबह के सूर्य उदय का बेसब्री से इंतजार था। सुबह लगभग 6:45 पर सूर्य की पहली किरण के साथ ही श्रद्धालुओं ने सूर्य देव को अर्घ्य दिया और उनकी पूजा अर्चना की। सूर्य देवता और छठ मैया की पूजा के साथ ही लोगों ने अपना व्रत संपन्न किया। इस अवसर पर विभिन्न घाटों पर भक्तगण बड़ी संख्या में एकत्रित हुए, जहां भजन-कीर्तन और भक्ति गीतों की गूंज सुनाई दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gurugram: Chhath Puja concluded, offerings made to the rising sun
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gurugram, chhath, puja, concluded, offerings, rising, sun, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved