• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुरुग्राम के धोखेबाज बिल्डरः स्टेडिया इन्फ्रा ग्रुप ने उड़ाईं टाउन प्लानिंग नियमों की धज्जियां

Fraudulent builders of Gurugram: Stadia Infra Group flouted town planning rules - Gurugram News in Hindi

हरियाणा के बिल्डर प्रदीप सेठ, शालिनी सेठ, अक्षय सेठ, अतुल मेहरा और रमणीक बाबा ने तथ्य छिपाकर बनाई बिल्डिंग, ग्राहकों से भी किया धोखा। सरकार नहीं कर रही कार्रवाई। गुरुग्राम। ग्राहकों के साथ कई तरह के फर्जीवाड़े में फंसी स्टेडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. ग्रुप के कर्ताधर्ता प्रदीप सेठ, शालिनी सेठ, अक्षय सेठ, अतुल मेहरा और रमणीक बाबा के एक के बाद एक फर्जीवाड़े सामने आ रहे हैं। दरअसल, ग्राम मेहंदवास स्थित जिस काउंटी होम प्रोजेक्ट को लेकर तमाम विवाद सामने आ रहे हैं, पता चला है कि उसकी नींव ही फर्जीवाड़े पर रखी गई है। इसमें टाउन एंड कंट्री प्लानिंग नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई हैं।
खासखबर डॉट कॉम पहले भी इनके फर्जीवाड़ों का खुलासा करता रहा है। अब एक नया मामला सामने आया है। दरअसल, इन लोगों ने साजिश कर पहले तो कंट्रोल बेल्ट सीमा को लाल डोरा क्षेत्र बताकर मेहंदवास ग्राम पंचायत से नक्शा पास करवा लिया। यह नक्शा भूमि मालिक धर्मचंद के नाम से खुद का मकान बनाना बताकर पास कराया गया। लेकिन, वहां निजी मकान के बजाय 24 फ्लैट खड़े कर दिए गए।
इसके बाद प्रदीप सेठ ने धोखाधड़ी के इस चक्रव्यूह में अपने भांजे विशाल कुमार को शामिल करके अप्रूव्ड योजना के नाम से ग्राहकों को फ्लैट बेच डाले। फ्लैट बेचने के बाद प्रदीप सेठ ग्राहकों से 90 प्रतिशत पैसा लेकर फ्लैट बनाने वाले ठेकेदार को नकद पैसा देने के बजाय फ्लैट अथवा मकान बेचने का अधिकार दे दिया। इससे काउंटी होम प्रोजेक्ट विवादों में आ गया। ग्राहक खुद को ठगा सा महसूस करने लगे।
खास बात यह है कि इस फर्जीवाड़े में प्रदीप सेठ के साथ उसकी पत्नी शालिनी सेठ, बेटा अक्षय सेठ, रिश्तेदार अतुल मेहरा और रमणीक बाबा सब शामिल हैं। इन्होंने इसके लिए स्टांप पेपर पर लिखा-पढ़ी भी की है।
पुलिस केस होने लगे तो कंपनी का मालिकाना हक बदलाः
सूत्रों के मुताबिक जब प्रदीप सेठ पर पुलिस केस होने लगे तो उसने पूरी बिल्डिंग का मालिकाना हक कंपनी नियमों में 1 मई, 2023 और 26 जुलाई. 2023 को अजीत व भारती को दिलवा दिया। जिनका डिन नंबर 10123475 और 10123479 हैं।
काउंटी होम में रहने वाले लोगों के मुताबिक यहां से गुंडागर्दी का दौर शुरू हो गया। अजीत गुंडो के दम बॉडी बिल्डर ग्रुप का मालिक होने के नाते स्टेडिया इन्फ्रा ग्रुप के काउंटी होम के फ्लैटों में ताले तोड़कर घुसने और कब्जा करने लगा। इसके लिए उसे कई बार वहां रहने वाली महिलाओं का विरोध भी सहन करना पड़ा। उसके खिलाफ कई एफआईआर भी दर्ज हुई हैं। इनमें एफआईआर संख्या 250 तारीख 26 जून, 2023 धारा 323, 34, 354ए, 354-0, 506, एफआईआर संख्या 252 तारीख 28 जून, 2023 धारा 147, 149, 323, 379, 427, 506 शामिल हैं। अजीत पर महिलाओं से मारपीट और अश्लील हरकत करने के भी आरोप हैं। इनमें उसे सजा हो सकती है।
इधर, प्रदीप सेठ अजीत और भारती से भी ठगी करके अच्छे खासे पैसे ऐंठ लेता है। क्योंकि वह मंझा हुआ शातिर ठग है। उसके खिलाफ करनाल, जोधपुर और पंजाब में धोखाधड़ी के कई केस चल रहे हैं।
रेरा भी सख्त, जयपुर की महिला को 2 करोड़ रुपए देगा प्रदीप सेठः
इधर, फ्लैट होल्डरों से ठगी को लेकर हरियाणा रेरा भी सख्त हो गया है। जयपुर की एक महिला से प्रदीप सेठ औऱ उसके साथियों द्वारा की गई ठगी के मामले की 2 साल तक सुनवाई और जांच के बाद माना कि स्टेडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. का सेक्टर 65 स्थित काउंटी होम प्रोजेक्ट पूरा ही फर्जी है। इस प्रोजेक्ट का ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट ही नहीं लिया गया है। इसके अभाव में कंप्लीशन सर्टिफिकेट मिलना असंभव है। इसका मूल कारण है कि यह जमीन डेवलपमेंट प्लान में कंट्रोल बेल्ट के सुविधा क्षेत्र में है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट कभी भी इस बिल्डिंग को तोड़ सकता है।
इस बीच रेरा हरियाणा ने प्रदीप सेठ को सुनने के बाद 29 अगस्त, 2023 को सुनाए फैसले में जयपुर की महिला को उसकी मूल रकम 1.01 करोड़ रुपए और ब्याज सहित कुल 1.95 करोड़ रुपए देने के आदेश दिए हैं। बता दें कि जयपुर की महिला ने इन सभी निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज बनाने, तथ्य छिपाकर फ्लैट बेचने और झूठा नक्शा बनाकर उसे सरकारी संस्था से अप्रूव्ड कराने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई हुई है। इसकी जांच इकोनॉमिक ऑफेंसेज विंग गुरुग्राम कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fraudulent builders of Gurugram: Stadia Infra Group flouted town planning rules
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gurugram, stadia infrastructure pvt ltd, fraud, customers, group leaders, pradeep seth, shalini seth, akshay seth, atul mehra, ramnik baba, county home project, village mehndwas, controversies, foundation, town and country planning rules, khaskhabarcom, exposing, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved