• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुरुग्राम में महिला उप निरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Female Sub-Inspector Arrested Red-Handed for Accepting Bribe in Gurugram - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (रा.स. एवं ए.सी.बी.), गुरुग्राम की टीम ने आज दिनांक 13.03.2026 को कार्रवाई करते हुए महिला उप निरीक्षक दामोद रानी, हाल अनुसंधानकर्ता थाना सेक्टर-53, गुरुग्राम तथा दीपक राम (उत्तराखंड) को रिश्वत मांगने और 25 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस संबंध में धारा 7 व 7ए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम तथा धारा 308(2) बीएनएस के अंतर्गत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने ए.सी.बी. गुरुग्राम को दी गई शिकायत में बताया कि महिला उप निरीक्षक दामोद रानी ने यौन उत्पीड़न के एक मामले में समझौता करवाने के लिए 40,000 रुपये रिश्वत मांगी थी। बाद में बातचीत के बाद यह राशि 25,000 रुपये तय हुई। शिकायत मिलने के बाद ए.सी.बी. की टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की। शिकायतकर्ता को रिश्वत की राशि लेकर आरोपिया के पास भेजा गया। इस दौरान महिला उप निरीक्षक दामोद रानी ने थाना में तैनात वाटर कैरियर दीपक राम के माध्यम से रिश्वत की राशि ली। ए.सी.बी. की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को थाना सेक्टर-53, गुरुग्राम से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 25,000 रुपये की रिश्वत की राशि महिला उप निरीक्षक के कमरे में रखी मेज से बरामद की गई।
यदि कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी किसी काम के बदले आपसे रिश्वत मांगता है, तो इसकी सूचना तुरंत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा की हेल्पलाइन 1064 या 1800-180-2022 पर दें। शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Female Sub-Inspector Arrested Red-Handed for Accepting Bribe in Gurugram
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: acb gurugram, female sub-inspector, damod rani, bribery arrest, deepak ram, corruption prevention, haryana helpline, 25000 rupees, rishwat, legal action, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved