सोहना। संगठन से जुड़ा हर एक पदाधिकारी अपने क्षेत्र में समाज का प्रतिनिधि होता है। इसलिए उसका व्यवहार, कार्यशैली और समाज के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण ही संगठन की वास्तविक पहचान बनाता है। ये उद्गार आज स्थानीय महाराजा अग्रसेन भवन सोहना में आयोजित अग्रवाल वैश्य समाज के संगठन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहें। कार्यक्रम में गुरुग्राम, रेवाड़ी एवं झज्जर जिले के जिला, विधानसभा, महिला, युवा तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। उपस्थित पदाधिकारियों से संबोधित करते हुए बुवानीवाला ने कहा कि वर्तमान समय में संगठन की सबसे बड़ी आवश्यकता सक्रिय संवाद और प्रभावी समन्वय है। जिला, विधानसभा, महिला, युवा एवं अन्य सभी प्रकोष्ठ यदि एक साझा लक्ष्य के साथ कार्य करेंगे तो समाज की समस्याओं का समाधान अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके पदों या संख्या से नहीं, बल्कि उसके कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अनुशासन और निरंतर सक्रियता से तय होती है। उन्होंने कहा कि संगठन तभी समाज में विश्वास अर्जित करता है, जब प्रत्येक पदाधिकारी अपने दायित्व को सेवा का माध्यम मानकर पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निभाए। उन्होंने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक परिवार तक संगठन की उपयोगिता और राजनीतिक से जोडऩे का है। यदि सभी इकाइयां नियमित संवाद, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली और सामूहिक सहभागिता के साथ कार्य करेंगी तो संगठन की पहुंच और प्रभाव दोनों स्वत: बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ संगठन को भी आधुनिक कार्यशैली अपनानी होगी, जिसमें समयबद्ध योजना, डिजिटल संवाद, युवाओं की भागीदारी और राजनीतिक सरोकारों से जुड़े अभियान प्रमुख भूमिका निभाएं। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में केवल कार्यक्रम आयोजित करने तक सीमित न रहें, बल्कि समाज के लोगों के साथ निरंतर संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को संगठन के माध्यम से समाधान तक पहुंचाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जब नेतृत्व दूरदर्शी हो, कार्यकर्ता सक्रिय हों और संगठन की प्राथमिकता समाजहित हो, तब कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता।
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीनिवास गुप्ता ने कहा कि समाज की प्रभावी भागीदारी तभी सुनिश्चित होगी, जब प्रत्येक पदाधिकारी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लेकर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि बैठकों में विभिन्न विषयों के सुझाव आना अच्छी बात है लेकिन संगठन का एकमात्र लक्ष्य समाज को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना होना चाहिए, ताकि निर्णय लेने वाले प्रत्येक मंच पर वैश्य समाज का सम्मानजनक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके।
प्रभारी ललित बंसल ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन विस्तार की प्रक्रिया में अब तेजी लाने का समय आ गया है। उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों से आग्रह किया कि वे शीघ्रातिशीघ्र अपनी जिला कार्यकारिणी के साथ-साथ सभी विधानसभा इकाइयों की कार्यकारिणियों का गठन कर प्रदेश नेतृत्व को उपलब्ध कराएं, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को नियोजित ढंग से आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में वे स्वयं अपने प्रभार से संबंधित तीनों जिलों का दौरा करेंगे और प्रत्येक इकाई की संगठनात्मक स्थिति, कार्यप्रणाली एवं गतिविधियों की समीक्षा भी करेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रदेश महिला अध्यक्ष सुशीला सर्राफ ने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल कार्यक्रमों की सहभागिता तक सीमित न रखते हुए संगठन की निर्णय प्रक्रिया, नेतृत्व और सामाजिक गतिविधियों में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने सभी महिला पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में महिला इकाइयों का विस्तार करें, समाज की महिलाओं को संगठन से जोड़ें।
गुरूग्राम जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि हमें स्वयं को सिर्फ एक प्रोगाम तक सीमित नहीं रहना है। उन्होंने कहा कि समाज की सभी इकाई नियमित बैठकें आयोजित करेंगी। नए सदस्यों को जोड़ेंगी तथा समाज के प्रत्येक वर्ग से सतत संपर्क बनाए रखा जाएगा।
इस मौके पर प्रदेश मंत्री अंकुश जैन, प्रदेश प्रचार सचिव आदर्श गर्ग, सतनारायण अग्रवाल, विजय गुप्ता, डॉ. अंजु अग्रवाल, नवीन सिंघल रेवाड़ी, दीपक जैन झज्जर, रितु गर्ग, किरण गर्ग, रेखा अग्रवाल, प्रतिमा, विकास गुप्ता, अंकुश गुप्ता, विकास गुप्ता, शुभम ऐरन, सारिका गुप्ता, विजय अग्रवाल, आशीष गर्ग, सुभाष गर्ग, केसरी नंदन अग्रवाल, अतुल गोयल, सतीश गर्ग, दिनेश कुमार ऐरन सहित अनेक वैश्यजन उपस्थित रहे।
तेजस्वी प्रकाश से पुराने मतभेद पर सुरभि चंदना बोलीं, गलतफहमियों को लंबा नहीं खींचना चाहिए
हर समय मीठा खाने का करता है मन, शरीर में हो सकती है ये गड़बड़ी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
राशिफल 14 अगस्त : मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानिए दैनिक भविष्यफल
दांतों का पीलापन : बेकिंग सोडा से नींबू तक, जानिए किसका है फायदा और किससे हो सकता है नुकसान
16 अगस्त का पंचांग : भगवान गणेश की पूजा करना रहेगा फलदाई, दोपहर 12:05 से 12:56 बजे तक अभिजित मुहूर्त
लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला
बांग्लादेश से मिली शर्मनाक हार के बाद रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग उठाईबांग्लादेश से मिली शर्मनाक हार के बाद रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग उठाई
हरियाली तीज पर हरे रंग में रंगे बांके बिहारी, सोने-चांदी के झूले पर राधा संग झूले ठाकुर जी
हॉकी वर्ल्ड कप: ड्रॉ रहा भारतीय महिला टीम का पहला मुकाबला, चीन को 2-2 की बराबरी पर रोका
भारत बनाम श्रीलंका: ऋषभ पंत ने फिर दोहराई वही पुरानी गलती, खराब शॉट खेलकर गंवाया विकेट
हरियाली तीज: पहली बार व्रत करने वाली महिलाएं जानें पूजा विधि, क्यों है झूला झूलने की परंपरा
एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, फातिमा सना बनीं कप्तान
15 अगस्त का पंचांग: हरियाली तीज पर करें भगवान शिव व मां पार्वती की पूजा, दोपहर 12:05 बजे से 12:56 बजे तक अभिजित मुहूर्त
नैनीताल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती, 37 पदों पर मौका; सैलरी एक लाख से अधिक




रांचीः आंदोलित छात्रों ने हेमंत-राहुल और तेजस्वी के पुतले फूंके, सरकार ने फिर से भेजा वार्ता का न्योता

यूजीसी-नेट जून 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की होगी पुनर्परीक्षा

पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 आईपीएस और 112 पीपीएस अधिकारियों के तबादले
राशिफल 16 अगस्त: मेष से मीन तक जानें आज किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन
करिश्मा कपूर ने बताया 'महबूब मेरे' का मजेदार किस्सा, कहा- गाने में मैं ऋतिक रोशन को ढूंढ रही थीं
जब पर्दे पर गूंजे देशभक्ति के दमदार डायलॉग्स, 15 अगस्त पर जगा देंगे देशभक्ति का जज्बा
आजादी की लड़ाई से कारगिल युद्ध तक, हिंदुस्तान के वीरों की कहानी दिखाती हैं ये 5 फिल्में
शिल्पा शिरोडकर ने जॉनी लीवर को बताया 'सबसे खास', बोलीं- 'आपके जादू और हंसी के बिना अधूरा है सिनेमा'
कंगना रनौत ने 'जेन-जी' पर अपनी टिप्पणी को लेकर दी सफाई
71 की उम्र में भी अनुपम खेर का फिटनेस जोश बरकरार, बोले-मेरे लिए वर्कआउट मेडिटेशन जैसा
अनु मलिक ने सुनाया कुमार सानू का किस्सा, कहा-गाना सुने बिना ही रिकॉर्ड कर देते थे
कभी महज 50 रुपए महीने कमाते थे शम्मी कपूर, थिएटर से शुरु किया था बॉलीवुड के 'याहू स्टार' बनने तक का सफर
मल्लिका शेरावत के साथ नजर आए तेज प्रताप यादव, सोशल मीडिया पर शेयर किया खास वीडियो
घुटनों, कूल्हों और रीढ़ को मजबूत बनाता है भद्रासन, बरतें ये सावधानियां
केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान
खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' का टीजर रिलीज, दिखा डरा देने वाला माहौल
नयनतारा ने की 'टॉक्सिक' की निर्देशक गीतू मोहनदास की जमकर तारीफ, बोलीं- 'वह हर कलाकार को अपना बना लेती हैं'
सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करना कितना सही? वजन घटाने के चक्कर में न करें ये गलती
अनिल कपूर लेकर आ रहे 'इंडिया के टॉप 1 पर्सेंट', कॉमन सेंस से जीत सकेंगे 1 करोड़ रुपए का इनाम
उंगलियां, कोहनी और घुटने पड़ गए हैं काले तो न करें नजरअंदाज, ये हो सकते हैं संकेत
बाहरी दुनिया के शोर से पाएं मुक्ति, अपनाएं कर्णपीड़ासन और बढ़ाएं मानसिक एकाग्रता
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
रोजाना शराब की एक ड्रिंक भी बढ़ा सकती है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा: अध्ययन
डिजिटल दौर में आंखों का रखें ख्याल, आयुर्वेद के ये आसान उपाय आएंगे काम
रीढ़ को मजबूत कर पाचन को बेहतर बनाता है अर्ध मत्स्येंद्रासन, आयुष मंत्रालय ने गिनाए फायदे
गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर
गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
खराब जीवनशैली और पीठ की जकड़न से हैं परेशान? रोजाना करें 'सेतु बंध सर्वांगासन'
पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? बस 5 मिनट इस योगासन को करने से मिलेगा आराम
मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं ये 5 चीजें, चेहरे की गंदगी और ऑयली स्किन से मिलेगा छुटकारा
पिंच मयूरासन से पाएं मजबूत कंधे और फिट शरीर, जानिए इसे करने का आसान उपाय
कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे
क्या हाई ब्लड प्रेशर बदल सकता है आपका व्यक्तित्व? नई स्टडी में सामने आया चौंकाने वाला दावा
रिलेशनशिप में किस समय आए पार्टनर के करीब, जरूरत से पहले लगाव देगा नुकसान
दांतों का पीलापन : बेकिंग सोडा से नींबू तक, जानिए किसका है फायदा और किससे हो सकता है नुकसान
हर समय मीठा खाने का करता है मन, शरीर में हो सकती है ये गड़बड़ी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला
जॉनी लीवर बर्थडे स्पेशल : कभी पैसों के लिए बेची कलम...फिर ऐसे बने बॉलीवुड के कॉमेडी किंग
देखें आज 17/08/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope