• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस कार्यकाल में टॉप गियर से बढ़ रही थी अर्थव्यवस्था, बीजेपी-जेजेपी ने लगाया बैक गियर : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Economy was growing in top gear during Congress tenure, BJP-JJP put back gear: Bhupendra Singh Hooda - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान हरियाणा की अर्थव्यवस्था टॉप गियर में आगे बढ़ रही थी। लेकिन, बीजेपी-जेजेपी ने अर्थव्यवस्था को बैक गियर में लगाकर छोड़ दिया है। यही, वजह है कि 2014 तक विकास के हर पैमाने में नंबर वन रहा हरियाणा, आज बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध, नशे और महंगाई में नंबर वन बन गया है। हुड्डा गुरुग्राम में हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य किया। मंच का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज ने किया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में तमाम कार्यकर्ताओं को घर-घर और हर मतदाता तक कांग्रेस सरकार में हुए कार्यों, उपलब्धियां और बीजेपी-जेजेपी सरकार की विफलताओं को पहुंचना है। अगर जनता दोनों सरकारों के साढ़े नौ साल के कार्यों की तुलना करेगी तो निश्चित ही वह कांग्रेस को वोट करेगी। क्योंकि मौजूदा सरकार के पास बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है।
अगर सिर्फ गुरुग्राम की बात की जाए तो पिछले 10 साल में इस सरकार के दौरान 1 इंच भी मेट्रो आगे नहीं बढ़ाई गई। जबकि कांग्रेस ने यहां मेट्रो और रैपिड मेट्रो चलाने का कार्य किया था। इलाके में आईएमटी, बड़े-बड़े उद्योग, परियोजनाएं, अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां, विदेशी निवेश लाने का कार्य भी कांग्रेस कार्यकाल के दौरान हुआ। साल 2014 तक हरियाणा प्रति व्यक्ति निवेश के मामले में देश का नंबर वन राज्य था। लेकिन खुद आरबीआई की रिपोर्ट बताती है कि मौजूदा सरकार के दौरान हरियाणा निवेश के मामले में सबसे फिसड्डी राज्य बन चुका है। कंपनियां यहां से लगातार पलायन कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार द्वारा साढ़े 9 साल में एक भी ऐसी नीति नहीं अपनाई गई, जिससे जनता को राहत मिले। उसने लोगों को फैमिली आईडी, प्रॉपर्टी आईडी, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा और भ्रष्टाचार के मकड़जाल में फंसाकर रख दिया है। नई आईएमटी, नया बस स्टैंड, अस्पताल, मेडिकल कॉलेज या अन्य परियोजना स्थापित करना तो दूर ये सरकार गुरुग्राम की जनता को पीने लायक पानी तक देने में नाकाम रही है। इस सरकार ने गुरुग्राम को भ्रष्टाचार और कचरे के ढेर के अलावा कुछ नहीं दिया।
चौधरी उदयभान ने कहाकि लोकसभा चुनाव सिर पर हैं। ऐसे में कार्यकर्ता सक्रियता के साथ अपने-अपने इलाकों के फर्जी वोटों को कटवाने और नए वैलिड वोट बनवाने का काम करें। अपने हर बूथ को मजबूत बनाने के लिए टिकटार्थी कमेटियों का गठन करें। इन कमेटियों को सोशल मीडिया के साथ भी जुड़ा जाए ताकि बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक इसकी सीधी कनेक्टिविटी हो सके।
कार्यकर्ता सम्मेलन में हुड्डा और उदयभान के साथ जितेंद्र भारद्वाज (कार्यकारी अध्यक्ष), राव दान सिंह, सुखबीर कटारिया, करण सिंह दलाल, आफताब अहमद ,जगदीश यादव, वीरेंद्र यादव, पंकज डावर, सुधीर चौधरी, परल चौधरी, सुनिता शेहरावत, आशिष दुआ, पूजा शर्मा, निर्मल यादव, अमित यादव, वर्धन यादव, विपिन खन्ना, रामबीर, कुलराज कटारिया, कुलदीप कटारिया, मनीष खटाना, निशित कटारिया, सतपाल जांघू, केएल. यादव, भारत मदान, अमित खोचड़, कृष्ण बाल्मिकी, संतोख सिंह, पंकज भारद्वाज, गजे सिंह कबलाना, मुकेश शर्मा, जितेंद्र राना, सुशील भारद्वाज, महाराज सिंह, सुनिता वर्मा, गजेंद्र चौहान, सुबे सिंह यादव, नरेश वशिष्ठ, मोहन लाल सैनी, सतबीर चेयरमैन, धर्मेंद्र मिश्रा, प्रियंका राजपूत, हरिओम, सुनिल प्रकाश, मनोज अहुजा, मुकेश सिंघला, नरेश यादव, नीलम भगवारिया, कुलदीप सिंह, सुनिल यादव, हरकेश प्रधान, राजीव यादव, लीला कृष्ण अहुजा समेत कई वरिष्ठ नेता व हज़ारों पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Economy was growing in top gear during Congress tenure, BJP-JJP put back gear: Bhupendra Singh Hooda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gurugram, former chief minister, bhupendra singh hooda, congress tenure, haryana\s economy, top gear, bjp-jjp, back gear, haryana, number one, parameter, development, 2014, today, unemployment, corruption, crime, drugs, inflation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved