• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

करप्शन : सब्जी विक्रेता से हर महीने मांग रहा था घूस, एसीबी ने सहायक सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Corruption: Assistant Secretary caught red-handed by the ACB while accepting a bribe; he had been demanding monthly kickbacks from a vegetable vendor - Gurugram News in Hindi

खास खबर। गुरुग्राम भ्रष्टाचार के खिलाफ हरियाणा सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुग्राम में बड़ी कार्रवाई करते हुए मार्केट कमेटी के सहायक सचिव सुखबीर सिंह को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक सब्जी विक्रेता को मंडी में सब्जियां बेचने देने के एवज में हर महीने 10,000 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह सब्जी विक्रेता है। शिकायत के अनुसार, गुरुग्राम मार्केट कमेटी में सहायक सचिव के पद पर तैनात सुखबीर सिंह द्वारा उसे मंडी में सब्जियां बेचने देने के एवज में हर महीने 10,000 रुपये रिश्वत देने की मांग की जा रही थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद एसीबी ने मामले का नियमानुसार सत्यापन किया और इसके बाद ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। कार्रवाई के दौरान एसीबी की टीम ने आरोपी सुखबीर सिंह को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
यह ट्रैप कार्रवाई राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम की टीम द्वारा की गई। कार्रवाई के दौरान राजपत्रित अधिकारी के रूप में आनंद, एस्टेट मैनेजर, हाउसिंग बोर्ड विंग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), गुरुग्राम मौजूद रहे। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 42, दिनांक 3 अक्टूबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है।
एसीबी द्वारा की गई इस ट्रैप कार्रवाई में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया है। मामले में आगामी जांच नियमानुसार अमल में लाई जाएगी। हरियाणा सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एसीबी द्वारा रिश्वतखोरी में संलिप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
एसीबी ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत एसीबी को दें।भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 अथवा 1800-180-2022 पर दी जा सकती है। इसके अतिरिक्त, व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 94178-91064 पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Corruption: Assistant Secretary caught red-handed by the ACB while accepting a bribe; he had been demanding monthly kickbacks from a vegetable vendor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana acb arrests gurugram market committee assistant secretary sukhbir singh red-handed accepting ₹10, 000 bribe from local vendor, fir registered under prevention of corruption act and bns, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved