गुरुग्राम। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे माखनलाल फोतेदार का गुरुवार को निधन हो गया है। फोतेदार ने 85 साल की उम्र में गुरुग्राम के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। माखनलाल फोतेदार को राजनीति का चाणक्य माना जाता था। वो पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे हैं। माखनलाल पू्र्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के करीबी रहे। माखनलाल फोतेदार के निधन के बाद कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने माखनलाल फोतेदार के निधन पर दुख जाहिर किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा, वे अपने पांच दशक के लंबे और सक्रिय राजनीतिक करियर में बिना थके और रुके लोगों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ते रहे और उनकी सेवा करते रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि वे हमेशा कांग्रेस के लिए मार्ग दर्शन करने वालों में से एक थे। सोनिया ने कहा कि उनकी जगह कोई नहीं भर सकता।
कैसा था राजनीतिक करियर
नवनीत राणा की गिरफ्तारी पर संसद की विशेषाधिकार समिति ने महाराष्ट्र के अधिकारियों को तलब किया
आईपीएल : आरसीबी को 7 विकेट से हराकर राजस्थान रॉयल्स फाइनल में पहुंची
लंबी दूरी वाले यात्रियों को अब ट्रेन में मिलेगा गर्म खाना, साइड वेंडिंग की सुविधा शुरू
Daily Horoscope