• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

BJP ने 2014 में महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव में किया सबसे ज्यादा खर्च : ADR

नई दिल्ली। एसोसिएशन फोर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार भाजपा ने वर्ष 2014 में हुए महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा किए गए कुल खर्च का अकेले 60 फीसदी से अधिक खर्च किया, जिसमें प्रचार, यात्रा, अन्य खर्च और उम्मीदवारों पर खर्च की गई कुल राशि शामिल है। एडीआर रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों चुनावों में सभी पार्टियों ने कुल मिलाकर 362.87 करोड़ रुपए खर्च किए।

भाजपा 226.82 करोड़ रुपए खर्च करके इस सूची में अव्वल रही तो दूसरा स्थान कांग्रेस ने हासिल किया। कांग्रेस ने दोनों चुनाव में कुल 63.31 करोड़ रुपए खर्च किए। सभी पार्टियों द्वारा खर्च किए गए 362.87 करोड़ रुपए में, 280.72 करोड़ रुपए (77.36 प्रतिशत) सिर्फ प्रचार पर खर्च किए गए, उसके बाद यात्राओं पर 41.40 करोड़ रुपए खर्च किए गए।

एडीआर के अनुसार, भाजपा ने प्रचार पर सबसे ज्यादा 186.39 करोड़ रुपए खर्च किए, जिसका मतलब है भाजपा ने प्रचार पर सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा किए गए कुल खर्च का 66.40 फीसदी खर्च किया। सभी राजनीतिक पार्टियों में, भाजपा ने फंड के रूप में अधिकतम 296.74 करोड़ रुपए एकत्रित किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP spent most in Maharashtra and Haryana polls in 2014 : ADR
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, maharashtra, haryana, polls in 2014, adr, association for democratic reforms, maharashtra assembly election 2019, haryana assembly election 2019, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved