हरियाणा में कोरोनावायरस के संदेह में 6,076 लोगों को सर्विलांस पर
रखा गया है। बड़ी संख्या में लोगों को घरों में अन्य लोगों से अलग-थलग
रहने की सलाह दी गई है।
हरियाणा सरकार के मुताबिक, 6,012 व्यक्ति
अपने-अपने घरों में आइसोलेशन की स्थिति में रह रहे हैं। अभी तक कुल 156
लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच के लिए भेजे गए सैंपल में से
87 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। छह व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं,
वहीं 65 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
हरियाणा में
सबसे अधिक सतर्कता गुरुग्राम में बरती जा रही है, जहां अभी तक कोरोनावायरस
के 4 रोगी सामने आ चुके हैं। यहां सभी जिम, स्वीमिंग पूल, नाईट क्लब
इत्यादि बंद करवाए जा चुके हैं। इसके अलावा राज्य सरकार ने गुड़गांव में एक
साथ 5 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर भी रोक लगा दी है।
राज्य के
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में आगामी 31 मार्च तक सिनेमा
हॉल, स्कूल, जिम, स्विमिंग पूल, नाइट क्लब आदि बंद रहेंगे। इसके अलावा
सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, खेल प्रतियोगिता व पारिवारिक
कार्यक्रमों में 20 से अधिक संख्या में लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध
लगा दिया गया है। यहां पूरे राज्य में धारा 144 लागू कर दी गई है, जिसके
अंतर्गत किसी भी सार्वजनिक स्थान पर 20 से अधिक लोग एकत्र नहीं हो सकते।
गुड़गांव और फरीदाबाद में लगाई गई धारा 144 के अंतर्गत केवल 5 लोग ही एक
बारी में एक स्थान पर एकत्र हो सकते हैं। यदि इससे अधिक लोग किसी सार्वजनिक
स्थान पर एकत्र होते हैं, तो उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जा सकती है।"
गुड़गांव
में एक 22 वर्षीय युवती 14 मार्च को लंदन से दिल्ली लौटी थी। गुड़गांव की
रहने वाली इस महिला को गले में दर्द और खांसी की शिकायत थी। 16 मार्च को
गुड़गांव के सिविल हॉस्पिटल में जांच के लिए महिला के सैंपल लिए गए। 19
मार्च को आई जांच रिपोर्ट में लंदन से लौटी इस महिला को कोरोनावायरस वायरस
से संक्रमित पाया गया है। यह महिला 14 मार्च से ही सरकारी निगरानी में अन्य
लोगों से पृथक रह रही हैं।
गुड़गांव में चौथा मामला एक 42 वर्षीय
व्यक्ति का सामने आया है। यह व्यक्ति 7 मार्च को लंदन से लौटा था। 9 मार्च
की सुबह इस व्यक्ति को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया,
जहां अब इसके कोरोनावायरस से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई है। हरियाणा सरकार
के मुताबिक, लंदन से लौटे इस व्यक्ति के संपर्क में आठ अन्य व्यक्ति भी आए
थे। इन सभी व्यक्तियों को आइसोलेशन में रखा गया है और जांच के लिए सभी के
सैंपल प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं।
अनिल विज ने लोगों से हाथ ना
मिलाने की अपील करते हुए कहा कि हाथ जोड़कर अभिवादन करो, हाथ मत मिलाओ,
कोरोना जैसी बीमारियां घर मत लाओ। अपने आप को व परिवार को बचाओ।
--आईएएनएस
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope